फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five hours had been cut badly off

पांच घंटे की कटौती ने कर दिया बेहाल

Thu, 04 Jun 2015 10:52 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 04 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Five hours had been cut badly off
पिछले दो दिन से शहरी बाशिंदों को मिल रही कटौती रहित बिजली सप्लाई पर बृहस्पतिवार को फिर संकट के बादल छा गए। सुबह चार से आठ बजे तक नियमित कटौती के बाद बिजली फीडर चालू हुए, लेकिन 11 बजे से दूसरे चरण की नियमित कटौती लागू हो गई। दोपहर दो बजे के बाद भी सप्लाई शुरू नहीं होने पर पॉवर सब स्टेशनों के फोन घनघनाने शुरू हुए तो पता चला कि पॉवर कारपोरेशन के लखनऊ सिस्टम कंट्रोल ने दो घंटे की आपात कटौती लागू कर दी है। शाम चार बजे तक लोग बिजली को तरसते रहे।
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन के सिस्टम कंट्रोल ने शहरी क्षेत्र में रोजाना नौ घंटे की नियमित कटौती का रोस्टर लागू कर रखा है। इसके तहत सुबह चार से आठ बजे तक, दिन में 11 से लेकर देपहर दो बजे तक और शाम को सात से रात नौ बजे तक तीन चरणों में कटौती हो रही है। इसके अतिरिक्त पिछले एक माह से आधी रात को दो से तीन घंटे तक अपात कटौती ऊपर से झेलनी पड़ रही है। आधी रात को आपात कटौती का राजनीतिक दलों और व्यापार संगठनों ने विरोध किया, लेकिन नतीजा शून्य रहा।
विज्ञापन

इधर, दो दिन से पॉवर कारपोरेशन के सिस्टम कंट्रोल ने बड़े शहरों में बिजली की मांग कम होने पर शहरी क्षेत्र में नियमित कटौती पर रोक लगा दी। इससे भीषण गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन बृहस्पतिवार को तड़के चार बजे से कटौती का खेल फिर से शुरू हो गया। दिन में 11 बजे शुरू हुए पॉवर कट को भी लोगों ने यह मानकर सामान्य तौर पर लिया कि दोपहर दो बजे से सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बजे के बाद भी शहर के फीडर चालू नहीं हुए तो लोगों ने नजदीकी पॉवर स्टेशनों के सीयूजी नंबर डायल करने शुरू किए। इसके बाद ही स्पष्ट हो सका कि सिस्टम कंट्रोल ने दो घंटे की आपात कटौती लागू की है। एक्सईएन ट्रांसमिशन संजीव भास्कर ने बताया कि लखनऊ सिस्टम कंट्रोल के एक्सईएन के मिले निर्देश के अनुसार दोपहर दो से शाम चार बजे तक आपात कटौती लागू रही। हालांकि, विभागीय अधिकारी यह गारंटी देने से बचते रहे कि दिन में इमर्जेंसी रोस्टरिंग होने के बाद देर रात में आपात कटौती नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed