{"_id":"69272f8618d3c8f5c90abadc","slug":"five-buffaloes-died-of-an-unknown-disease-in-three-days-many-fell-ill-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-158738-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन दिन में पांच भैंसों की अज्ञात बीमारी से मौत, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन दिन में पांच भैंसों की अज्ञात बीमारी से मौत, कई बीमार
विज्ञापन
जलालाबाद। सिकंदरपुर अफगानान गांव में अज्ञात बीमारी से तीन दिन में पांच भैसों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोगों की भैंसें भी बीमार हैं।
भैंसों में फैले जानलेवा रोग को लेकर गांव के तमाम पशुपालक परेशान हैं। गांव के धर्मवीर कुशवाहा ने बताया कि उनके अलावा रामसागर शर्मा, उदयवीर, दुर्वेश व अतुल की भैंसें तीन दिन के अंतराल में मर गईं। उन्होंने बताया कि भैंसों में कई दिन पहले से बुखार, चारा न खाने तथा दूध देना बंद कर देने जैसे लक्षण दिख रहे थे।
दवाएं देने पर भी उनकी हालत नहीं सुधरी और बाद में एक-एक कर भैंसों की मौत होने लगी। गांव के वीरपाल, गिरिजा देवी, महाराज सिंह सहित अन्य कई लोगों की भैंसें भी इन्हीं लक्षणों के साथ बीमार हैं। ग्रामीणों के अनुसार वह बीमार पशुओं का इलाज कराने सरकारी पशु अस्पताल जाने के बजाय निजी डॉक्टर से इलाज करा रहे हैं। संवाद