फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five accused arrested for damage road in shahjahanpur

Shahjahanpur: निर्माणाधीन हाईवे बुलडोजर से उखाड़ने के पांच आरोपी गिरफ्तार, जगवीर सिंर की तलाश

Sat, 07 Oct 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 07 Oct 2023 12:45 AM IST
सार

जेसीबी से सड़क उखाड़ने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देकर पांच
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अब तक मुख्य आरोपी जगवीर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। 

विज्ञापन
Five accused arrested for damage road in shahjahanpur
निर्माणाधीन सड़क बुलडोजर से उखाड़ी थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में स्टेट हाईवे की सड़क जेसीबी से उखाड़ने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अब तक मुख्य आरोपी जगवीर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। इधर, पीडब्ल्यूडी ने क्षतिग्रस्त सड़क से हुए नुकसान का आकलन कर डीएम को सूचना दे दी है। इसमें 10,09,000 रुपये के नुकसान का प्राथमिक आकलन है।

विज्ञापन


पुवायां-निगोही-तिलहर, जैतीपुर-दातागंज मार्ग स्टेट हाईवे संख्या-126 के सात किलोमीटर के हिस्से में फर्म मैसर्स शकुंतला सिंह की ओर से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। गोरखपुर के राजघाट के मोहल्ला चकरा निवासी फर्म के मालिक रमेश सिंह ने जैतीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो अक्तूबर की रात नौ बजे खुद को विधायक का प्रतिनिधि बताने वाला जगवीर सिंह 15-20 अज्ञात लोगों के साथ आया। 
विज्ञापन


उक्त लोगों ने कर्मचारियों से मारपीट की और जेसीबी से बनखंडी पुलिया से नवादा मोड़ तक की सड़क जेसीबी से उखाड़ दी। पुलिस ने जगवीर सिंह और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामला पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के जिले का होने और इसमें कटरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस पर सवाल खड़े होने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से कार्रवाई के सख्त निर्देश आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने सड़क को उखाड़ने से हुए नुकसान का आकलन करते हुए डीएम को सूचना दी गई है। माना जा रहा है कि इसकी भरपाई सड़क उखाड़ने के दोषियों से की जाएगी।

पुलिस ने जगवीर के भाई समेत पांच को दबोचा
मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पांच थानों की पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए नामजद आरोपी जगवीर के भाई विनोद, जेसीबी चालक पवन, पंचू, सुरजीत व रामबरन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जगवीर के पहाड़पुर गांव स्थित घर पर भी दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

370 मीटर उखड़ी सड़क, छह जगह किए गए गड्ढे
पीडब्ल्यूडी की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बनखंडी पुलिया से नवादा मोड़ के बीच करीब 370 मीटर की निर्माणाधीन सड़क को उखाड़ा है। वहीं इससे पहले विभिन्न स्थानों पर सड़क उखाड़ने का प्रयास किया है। छह स्थानों पर गड्ढे मिले हैं। जिस सड़क को उखाड़ा गया है, उस पर अभी फिनिशिंग का काम बाकी था। एक अंतिम लेयर सड़क पर डाली जानी थी। सात किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 12 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।
 

उखाड़ी गई सड़क को छोड़कर निर्माण कार्य हुआ तेज
स्टेट हाईवे के जिस हिस्से को जेसीबी से उखाड़ा गया है, उसे छोड़कर पीडब्ल्यूडी ने अन्य सड़क के कार्य को तेजी से कराना शुरू कर दिया है। घटना के बाद दो दिन तक काम ठप रहने के बाद बृहस्पतिवार से सड़क निर्माण का कार्य फर्म के कर्मचारियों ने तेज कर दिया है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन रथिन सिन्हा ने बताया कि सड़क का निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। एडीएम प्रशासन संजय पांडेय ने बताया कि सड़क उखाड़ने के मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद दोषियों से नुकसान की पूर्ति के लिए विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed