फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   First, unseasonal rains destroyed crops, then corruption broke their backs.

Shahjahanpur News: पहले बेमौसम बारिश ने उजाड़ी फसल फिर भ्रष्टाचार ने तोड़ी कमर

Thu, 23 Apr 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
First, unseasonal rains destroyed crops, then corruption broke their backs.
एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद सोमवार से बीएसए कार्यालय का चैनल आधा बंद कर दिया गया। संवाद
तिलहर/मीरानपुर कटरा। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जूझ रहे किसानों को सरकारी खरीद में व्याप्त भ्रष्टाचार का भी सामना करना पड़ रहा है। मदनापुर थाना क्षेत्र के चाहरपुर निवासी सौरभ सिंह के उदाहरण से यह स्थिति साफ हो गई है। सरकारी मकड़जाल के आगे बेबस किसान मंडी में अच्छे रेट मिलने के बावजूद घाटा उठाकर आढ़त पर गेहूं बेचने को मजबूर हो रहा है।
विज्ञापन

सौरभ सिंह बेसिक में शिक्षक होने के साथ ही अपने पिता सत्यपाल सिंह के साथ खेती की देखरेख करते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यपाल ददरौल से भाजपा विधायक अरविंद सिंह के रिश्तेदार भी हैं। सत्यपाल ने बताया कि इस बार फसल काफी बेहतर होने के चलते तीन सौ क्विंटल गेहूं का उत्पादन हुआ था। गत दिनों मौसम खराब हुआ तो पकी खड़ी फसल कटवा ली। अब उसे सहेजने का संकट पड़ा था। खुले में गेहूं डालने से भीगने से खराब होने का डर था। गेहूं बिक्री के लिए क्रय केंद्रों पर संपर्क साधा तो बारदाना नहीं होने समेत कई तरह की दुश्वारियां बताकर लौटा दिया। इसके चलते दो सौ क्विंटल गेहूं बाजार में बेच दिया। शासन ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल रखा है, लेकिन उन्हें क्रय केंद्र से मायूस होकर वापस करने पर 2550 रुपये में गेहूं बेचना पड़ गया।
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह ने बताया कि सौ क्विंटल गेहूं उनके पास बचा था। जिसे बेचने के लिए क्रय केंद्र पर संपर्क साधा। वहां सौ रुपये प्रति क्विंटल अलग से देने की बात कही। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी और आरएफसी प्रथम व द्वितीय के केंद्र प्रभारी मुनींद्र नाथ पटेल हिसाब करने का दबाव बना रहे थे। मेहनत से पैदा की गई फसल की गाढ़ी कमाई को सौरभ और सत्यपाल देने को तैयार नहीं थे। पिता-पुत्र ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क साधा तो टीम ने सहमति दे दी। बुधवार को पूरी कार्ययोजना तैयार कर सौरभ मंडी में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
48 घंटे में एंटी करप्शन टीम की दूसरी कार्रवाई, कार्यालय में कर्मी अलर्ट
-बरेली से आई एंटी करप्शन टीम ने प्रभारी इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय से डीसी एमडीएम निश्चय सिंह और सहायक लेखाकार कलान अरुण कुमार को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। 48 घंटे के अंदर ही तिलहर में एंटी करप्शन की कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में खलबली मची है।
-----
बीएसए कार्यालय में आने-जाने वालों की दर्ज होगी एंट्री, चैनल में डाली जंजीर
-सोमवार को एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद आने-जाने वालों की निगहबानी शुरू कर दी गई है। प्रत्येक आने-जाने वाले को नाम और पता लिखने के साथ ही वजह भी बतानी होगी। इसी तरह चैनल को बंद कर जंजीर डाल दी गई। ऐसी व्यवस्था की गई है कि एक बार में मात्र एक व्यक्ति ही आ व जा सकता है।
----------
आज डीएम से मिलेंगे रेनू के पति
-कंपोजिट स्कूल पैना की सहायक अध्यापिका रेनू शुक्ला की शिकायत पर बीएसए कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की थी। उनके पति कपिल अवस्थी बृहस्पतिवार को डीएम से मुलाकात कर भ्रष्टाचार की परतें खोलने के साथ ही विभागीय लिपिकों की शिकायत करेंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित पटल के लिपिक पर कार्रवाई कराने, संपत्ति की जांच समेत कई मुद्दों को डीएम के सामने रखेंगे।
---
किसानों से संपर्क न करने पर प्रभारियों से जताई नाराजगी



रोजा। रोजा गल्ला मंडी में बरेली मंडल के संभागीय खाद्य नियंत्रक माणिक नंद ने बुधवार दोपहर गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से संपर्क न करने पर एजेंसियों के केंद्र प्रभारियों से नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि सुधार नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे से गेहूं खरीद, बारदाना, स्टाक रजिस्टर का गहनता के साथ निरीक्षण किया। आरएमओ ने आरएफसी के क्रय केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद बढ़ाने का निर्देश दिया।

-------------
अगर किसी किसान को गेहूं खरीद में दिक्कत का सामना करना पड़े तो वह अधिकारियों से शिकायत कर सकता है। साथ ही कंट्रोल रूम में भी शिकायत की जा सकती है। किसान की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- रजनीश कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed