फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   First the head was beaten in the village ... then the relatives were beaten up by running them to the CHC

पहले गांव में पिटे प्रधान...फिर रिश्तेदारों को सीएचसी में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Thu, 14 Jul 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
First the head was beaten in the village ... then the relatives were beaten up by running them to the CHC
सीएचसी खुटार में मारपीट करते लोग - फोटो : POWAYAN
खुटार। जमीनी के विवाद में राजस्व टीम के सामने प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष का विवाद हो गया। मारपीट में प्रधान पक्ष के दो और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। बाद में एक पक्ष के बुलावे पर भाजपा का झंडा लगी गाड़ी से खुटार सीएचसी पहुंचे लोगों ने प्रधान के दो रिश्तेदारों को खुटार सीएचसी में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हालांकि अभी पूर्व प्रधान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर प्रधान सहित चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव नवाजपुर में पंचायत भवन का निर्माण होना है। राजस्व टीम ने पैमाइश कर तूदाबंदी करा दी थी। पंचायतघर के पास सोक पिट का विवाद चल रहा है। बुधवार को राजस्व टीम पैमाइश करने पहुंची। इस दौरान विवाद होने पर मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष से प्रधान राजाराम गिरि सहित दो लोग और दूसरे पक्ष से पूर्व प्रधान विजय सिंह घायल हो गए। मारपीट होने पर लेखपाल और पुलिस मौके से खिसक गए।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रधान राजाराम गिरि व उनके पक्ष के घायल व्यक्ति को सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया। यहां राजाराम को देखने उनके कुछ रिश्तेदार भी पहुंच गए। इसी बीच दोपहर में भाजपा का झंडा लगी गाड़ी से आए लोगों ने राजाराम के रिश्तेदारों की पिटाई शुरू कर दी। अस्पताल परिसर में लाठी डंडे से पिटाई के दौरान मरीज भी घबरा गए। इन रिश्तेदारों ने भागकर जान बचाई, कुछ देर बाद इसी मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। सूचना पाकर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और पिटे प्रधान राजाराम और एक अन्य को थाने ले गई। विजय सिंह की ओर से रिपोर्ट कर ली गई। प्रधान की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचे प्रधान राजाराम गिरि का कहना है कि पूर्व प्रधान पक्ष विजय सिंह ने उन्हें, उनके भाई और पुत्रों को पीटा है। तहरीर देने की बात कहने पर पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया और रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जबकि विजय सिंह का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की नियत से फावड़ा प्रहार किया गया। वह गंभीर घायल हुए हैं। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि गांव नवाजपुर के पूर्व प्रधान विजय सिंह पिटाई में घायल हुए हैं, उनकी ओर से प्रधान राजाराम गिरि, प्रधान के भाई और लड़कों सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सीएचसी पर सरेआम लाठी, डंडों से पीटने वालों पर मेहरबान रही पुलिस
खुटार। सीएचसी पर सरेआम लाठी, डंडों से लोगों की पिटाई होते देख सीएचसी पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस बीच किसी ने पिटाई होने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, लेकिन इसके बाद भी खुटार पुलिस पीटने वालों पर मेहरबान रही।
बुधवार दोपहर सीएचसी पर मौजूद कर्मचारियों और आसपास के घरों के लोगों ने देखा कि भाजपा का झंडा लगे वाहन से पहुंचे कुछ लोगों ने सीएचसी भवन के अंदर दो लोगों को लाठी, डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर हुआ तो तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच अंदर से दो लोग भागते हुए और बचाने की गुहार करते हुए बाहर आए। पीछे से पीटने वाले भी आ गए और दोनों को सीएचसी परिसर में भी जमकर पीटा।
पीटने वालों के पास असलहे होने के कारण लोग दूर चले गए। सीएचसी के सीसीटीवी में भी पिटाई के वीडियो हैं। इससे पहले गांव नवाजपुर का भी एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बाइक से मौके पर पहुंचे सिपाहियों से लोग घरों पर हमला करने के लिए भीड़ के आने की शिकायत करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में डंडे लिए भीड़ आती दिख रही है, लेकिन सिपाही शिकायत करने वालों से ही थाने चलने की बात कह रहा है। सीएचसी पर बड़ा बवाल होने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होना खुटार पुलिस पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सीएचसी में मारपीट के वीडियो वायरल होने की जानकारी अभी नहीं है। वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।- पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed