{"_id":"fd02dd35fb806b3dbf5a443f11795e34","slug":"first-rosa-today-a-wave-of-joy-among-muslims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला रोजा आज, मुस्लिमों में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला रोजा आज, मुस्लिमों में खुशी की लहर
शाहजहांपुर
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिमों के लिए इस बार जुमा खास खुशी लेकर आया है। इस बार पाक रमजान का महीना शुक्रवार यानी 19 जून से ही शुरू हो रहा है। इसकी पुष्टि शहर काजी सैयद मसूद हसन खां ने की है।
शहर काजी खां ने बताया कि रमजान में रोजा रखने को लेकर समाज के लोगों में बहुत उत्साह है। खास तौर पर बच्चों ने गजब की खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम चांद दिखने के बाद युवाओं और बच्चों ने पटाखे छुड़ाकर खुशी का इजहार किया। वहीं बुजुर्गों ने एक-दूसरे को बधाई देकर रमजान शुरू होने की खुशी जताई।
उन्होंने बताया कि शुरू के तीन दिन लगातार सहरी सुबह 3.31 बजे खत्म होगी, जबकि रोजा इफ्तार शाम 7.16 बजे होगा। रोजा रखने को लेकर बृहस्पतिवार को पूरे दिन लोग तैयारियों में जुटे रहे। इधर, शहर की मस्जिदों की रंगाई-पुताई भी चल रही है। बरकत और इबादत के महीने को लेकर काफी दिनों से मुस्लिम समाज के लोग तैयारियों में जुटे थे। बृहस्पतिवार को भी बाजार में लोगों ने खरीददारी की।
विज्ञापन
खुदागंज। माहे रमजान की शुरूआत से मस्जिदों में रौनक बढ़ी। रमजान का पवित्र महीना शुक्रवार से शुरू होगा। ये जानकारी स्थानीय जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अंजारूल हक ने दी।