फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Firing in dispute over cow entering the field, son-in-law dies

खेत में गाय घुसने के विवाद में फायरिंग, घर आए दामाद की मौत

Thu, 23 Dec 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Firing in dispute over cow entering the field, son-in-law dies
कौशल सिंह चौहान व प्रियंका का विवाह का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। खेत में गाय घुसने के विवाद में जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैसरा बैसरी के मजरा नगरिया के रहने वाले एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। फायरिंग में घर आए दामाद कौशल (25) की गोली लगने से मौत हो गई। हमले के आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नगरिया गांव में दामोदर और उसके परिवार के तहेरे भाई अतर सिंह, जयवीर व गिरंद रहते हैं। गिरंद, जयवीर और अतर सिंह सगे भाई हैं। दामोदर के बेटे अमित सिंह की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक बुधवार सुबह करीब सात बजे गिरंद के बेटे राजवीर, सत्यवीर, जयवीर का बेटा प्रदीप और अतर सिंह का बेटा रविंद्र उसके खेत में जंगली गायों को घुसा रहे थे। इसका विरोध करने पर वे लोग गाली-गलौज करने लगे। आसपास के लोगों के समझाने पर वे लोग घर चले गए। करीब पौने आठ बजे रामवीर, सत्यवीर, रविंद्र और प्रदीप असलहे लेकर दामोदर के घर के बाहर पहुंच गए।
विज्ञापन

रामवीर ने तमंचे और प्रदीप ने बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। दरवाजे पर खड़े दामोदर के दामाद कौशल निवासी शिवनगर, पीलीभीत के पेट में एक गोली लग गई। कौशल के लहूलुहान होकर नीचे गिरते ही हमलावर भाग गए। परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ ही कौशल को लेकर इलाज के लिए बरेली गए। बरेली के जिला अस्पताल में डॉक्टर ने कौशल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल की 28 नवंबर को दामोदर की बेटी प्रियंका से शादी हुई थी। सूचना पर एसपी एस आनंद, एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी और सीओ अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। एसपी एस आनंद ने बताया कि खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed