फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Firing in a land dispute... a young man who had come to his maternal home got shot

Shahjahanpur News: जमीन संबंधी विवाद में फायरिंग... ननिहाल आए युवक को लगी गोली

Tue, 24 Jun 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Firing in a land dispute... a young man who had come to his maternal home got shot
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोली से घायल अनिल कुमार। संवाद
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार रात जमीन के विवाद में फायरिंग हो गई। ननिहाल में रह रहे बदायूं जिले के थाना अलापुर क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी अनिल कुमार के कंधे में गोली लग गई। पुलिस ने घायल अनिल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मामा रिषीपाल ने बताया कि भांजा अनिल करीब एक माह से अपनी ननिहाल में रह रहा है। वे लोग घर से थोड़ी दूरी पर स्थित मंदिर के पास खड़ंजे पर चारपाई डालकर सोते हैं। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनकी जमीन की रंजिश चल रही है। कई बार वे लोग जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन-चार दिन से विपक्षियों के घर पर बाहरी लोग ठहरे हुए थे। बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह भांजे के साथ चारपाई पर लेटे हुए थे। भाई रामकुमार खाना खाने गए थे। इस बीच विपक्षियों ने चारों तरफ से घेर लिया। उनके हाथों में तमंचे थे। भाई रामकुमार को गालियां दीं। विरोध करने पर भांजे अनिल पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली भांजे अनिल के कंधे पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद विपक्षियों ने घर पर जाकर भाई रामकुमार को मारने की धमकी देते हुए तीन-चार फायर किए और धमकी देते हुए भाग गए। परिजनों ने तुरंत यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से अनिल कुमार को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा। फिर भांजे अनिल को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया।

मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि 112 डायल नंबर की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घायल अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed