फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fireworks

पटाखों के बाजार में शोर से ज्यादा रोशनी बिकी

Sat, 06 Nov 2021 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
fireworks
शाहजहांपुर में दिवाली के लिए अर्तिशबाजी खरीदते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। दीपावली की रौनक पटाखों की सतरंगी रोशनी और धमक के बिना अधूरी है। बाजार में एक से बढ़कर एक फैंसी पटाखों की भरमार है। इस बार विसलिंग कलर चेंजिंग फॉग बॉल, कलर चेंजिंग और विसलिंग चकरी, क्रैकलिंग अनार खास हैं। क्रैकलिंग अनार की सबसे खास बात ये है कि ये तीन मिनट तक रंग-बिरंगी रोशनी देगा। साथ ही ईको फ्रैंडली और जीरो वेस्ट है।
विज्ञापन

दीपावली की धूम धनतेरस से शुरू हो चुकी है। छोटी दिवाली से पटाखों की धमक के साथ पर्व का उत्साह परवान चढ़ेगा। शहर के ओसीएफ रामलीला मैदान में आतिशबाजी की 80 और मुमुक्षु आश्रम में 27 दुकानें लगी हैं। साथ ही गली-मोहल्लों में लोगों ने आतिशबाजी दुकानें लगा रखी हैं। बाजार में इस बार फैंसी आइटमों की एक से बढ़कर एक वैरायटी हैं।
विज्ञापन

इसमें चकरी, क्रैकलिंग अनार, फॉग बॉल के साथ ही आसमान में सतरंगी छटा बिखेरने वाले मल्टी टास्क की नई-नई वैरायटियां उपलब्ध हैं। साउंड वाले बम समेत कई प्रकार के पटाखे हैं। दीपावली पर आतिशबाजी का खासा क्रेज रहता है। बच्चों से लेकर बड़े तक दीपावली पर पटाखे फोड़ते हैं। इनकी खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईको फ्रैंडली पटाखे उपलब्ध
आतिशबाजी के थोक विक्रेता वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि हर बार की तरह अनार, चखरी, हवाई शॉट जैसे पटाखे आए हैं। साथ ही कम प्रदूषण फैलाने वाले (ईको फ्रेंडली) पटाखों और आतिशबाजी की मांग हो रही है। इसमें साउंड वाले पटाखे भी शामिल हैं। उनका कहना है कि जो पटाखे बाहर से आते हैं और ब्रांडेड होते हैं, उनमें साउंड से लेकर हर नियम का पालन किया जाता है। लोकल पटाखों में नियमों के विपरीत तेज साउंड होता है। इससे हम परहेज करते हैं।

आतिशबाजी बाजार में सुरक्षा के इंतजाम
ओसीएफ रामलीला मैदान और मुमुक्षु आश्रम स्थित धर्मानंद इंटर कॉलेज में सजे आतिशबाजी बाजार में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंतजाम के तहत दुकानों में रेत भरी बाल्टी और अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य किया है। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी गई है। इसके लिए प्रशासन की ओर से निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed