Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fireworks frenzy spikes pollution... old records shattered, AQI reaches 678

Shahjahanpur News: आतिशबाजी के धूम-धड़ाके ने बढ़ाया प्रदूषण...टूटे पुराने रिकॉर्ड, 678 पहुंचा एक्यूआई

Tue, 10 Nov 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fireworks frenzy spikes pollution... old records shattered, AQI reaches 678
शाहजहांपुर में आतिशबाजी जलाता किशोर। संवाद
शाहजहांपुर। दिवाली पर आतिशबाजी के धूम-धड़ाके ने शहर की आबोहवा खराब कर दी। चौक क्षेत्र में सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 678 दर्ज किया गया। वहीं, फैक्टरी इस्टेट में अन्य क्षेत्रों के मुकाबले प्रदूषण कम रहा। यहां एक्यूआई 542 तक पहुंचा। विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष एक्यूआई ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बढ़ता प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है।
विज्ञापन




दिवाली पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। रविवार शाम ढलते ही रॉकेट, अनार, फुलझड़ी, चकरी और तेज आवाज वाले पटाखे जलाकर लोगों ने त्योहार की खुशियां मनाईं। रात एक बजे के बाद तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। पटाखों से निकले धुएं ने वातावरण में प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ा दिया।
विज्ञापन




धुएं और धूल के कण वातावरण में फैलने से एक्यूआई में भी बढ़ोतरी हुई। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर को बरेली मोड़ के आसपास एक्यूआई सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक 40 से 50 के बीच था। रात साढ़े नौ बजे यह 52 पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, दिवाली पर एक्यूआई में काफी उछाल आया। इस क्षेत्र में रात नौ बजे एक्यूआई 522 और रात 12 बजे 587 दर्ज किया गया। इसी तरह चौक क्षेत्र में एक्यूआई 678 रहा, जो शहर में सबसे अधिक था। यहां खूब आतिशबाजी जलाई गई। जबकि फैक्टरी एस्टेट क्षेत्र में रात 12 बजे एक्यूआई 542 तक पहुंचा।



--



दिवाली पर एक्यूआई की स्थिति एक नजर में



स्थान सुबह छह बजे दोपहर दो बजे रात नौ बजे रात 12 बजे



बरेली मोड़ 312 100 522 587



चौक 285 122 586 678



अंटा चौराहा 280 130 535 692



घंटाघर 272 144 572 641



सदर 264 153 590 657



फैक्टरी इस्टेट 253 87 490 542



(स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़े)


--



पिछले वर्षों के एक्यूआई के आंकड़े


2018 454



2019 440



2020 447



2021 378



2022 387



2023 244



2024 240



2025 268



(स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़े)


--



वायु गुणवत्ता सूचकांक



-0-50 अच्छा (हरा)



51-100 संतोषजनक



101-200 संवेदनशील (पीला-सांस रोगियों के लिए परेशानी)



201-300 खराब (नारंगी-सामान्य लोगों को भी सांस संबंधी समस्या)



301-400 अत्यंत खराब (लाल-सांस रोग व अस्थमा की आशंका)



400 प्लस -खतरनाक गहरा लाल (सामान्य व सांस रोगी दोनों के लिए खतरनाक)



--



विश्वविद्यालय के गेट पर लगा मापक यंत्र



एक्यूआई को मापने के लिए स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के गेट पर मापक यंत्र लगा है। दूसरी ओर विभागाध्यक्ष के पास छोटा मापक यंत्र भी उपलब्ध है, जिससे अलग-अलग स्थानों पर जाकर एक्यूआई को जांचा गया है।



--



फोटो 17



दिवाली पर वायु गुणवत्ता सूचकांक में दर्ज की गई बढ़ोतरी ने पर्यावरणविदों और आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। रात के समय प्रदूषण का स्तर सामान्य जीवन के लिए जानलेवा स्थिति तक पहुंच गया। घनी आबादी वाले पुराने रिहायशी इलाकों से लेकर औद्योगिक कॉरिडोर तक कोई भी हिस्सा सुरक्षित नहीं रहा।



-डॉ.आलोक सिंह, अध्यक्ष-रसायन विज्ञान विभाग
--
सांस के मरीजों के लिए दिक्कत



राजकीय मेडिकल कॉलेज में चेस्ट रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ.अंकिता वर्मा ने बताया कि आतिशबाजी के धुएं से एक्यूआई बढ़ने से सांस के मरीजों के लिए स्थिति गंभीर हो सकती है। अस्थमा पीड़ितों की सांस फूलने और खांसी बढ़ने की समस्या हो सकती है। सांस लेने में दिक्कत, ऑक्सीजन का स्तर कम होने की परेशानी आ सकती है। सांस के मरीजों को खास ध्यान देने की जरूरत है।




----



यह बरतें सावधानी



-सांस के मरीज बाहर निकलने से बचें।



-बहुत जरूरी होने पर घर के बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें।



-दवा नियमित तौर पर लेते रहें। गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।



--



हवा में धुआं रहने के कारण सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत रहती है। गला खराब रहने, आंखों में जलन, त्वचा में एलर्जी भी हो सकती है। कुछ केस में हार्ट अटैक की समस्या भी रहती है।



-डॉ.राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज

शाहजहांपुर में आतिशबाजी जलाता किशोर। संवाद

शाहजहांपुर में आतिशबाजी जलाता किशोर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed