फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fire in panal box

देवरास बिजली उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग

Sun, 26 Sep 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
fire in panal box
खुदागंज। क्षेत्र के गांव देवरास में बने 33 केवी बिजली उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण स्पार्किंग होने से शुक्रवार शाम आग लग गई। कंट्रोल यूनिट के मुख्य पैनल में आग लगने से उपकेंद्र के सभी फीडर बंद हो जाने के कारण उनसे जुड़े आसपास के करीब 35 गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे तक ठप रही। शनिवार शाम पैनल बदलने के बाद प्रभावित गांवों की बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

पहले देवरास समेत आसपास के गांव कस्बे के बिजली उपकेंद्र से रोशन होते थे, लेकिन लाइनें ओवरलोड होने से उनमें आए दिन खराबियां पैदा होने के कारण देवरास में उपकेंद्र स्थापित किया गया। अब इस उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर बिजली की मांग बढ़ने से वह भी ओवरलोड होने लगे हैं। यही वजह रही कि शुक्रवार को शाम लगभग पांच बजे अचानक वहां के इनकमिंग पैनल में स्पार्किंग होने से केबिल जलने लगे।
विज्ञापन

वहां मौजूद कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते पैनल ने आग पकड़ ली, जिससे वहां पर अफरातफरी हो गई। कर्मचारियों ने तत्परता बरतते हुए बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। इससे बिजली उपकेंद्र के यार्ड में लगी अन्य कीमती मशीनरी लपटों की चपेट में आने से बच गई, लेकिन उपकेंद्र से जुड़े गांवों के सैकड़ों घरों की बत्ती गुल हो गई। ग्रामीणों ने पूरी रात अंधेरे में बिताई और उन्हें शनिवार को भी दिन भर बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, आग लगने की जानकारी पाकर जेई राजेश कुमार सैनी उपकेंद्र पहुंचे और बिजली आपूर्ति शुरू कराने का देर रात तक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार शाम करीब छह बजे दूसरे इनकमिंग पैनल को लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। जेई सैनी के अनुसार इनकमिंग पैनल जलने के बाद यह पता लगाया जा रहा है कि किस फीडर पर बिजली भर क्षमता से अधिक है, जिससे उससे संबंधित लाइन पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed