{"_id":"626d897bf857273da07ea421","slug":"fire-in-jaitipur-eight-thatched-houses-burnt-shahjahanpur-news-bly4833051130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैतीपुर में लगी आग, सात छप्परदार घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतीपुर में लगी आग, सात छप्परदार घर जले
विज्ञापन
जैतीपुर कस्बे में लगी आग से जले पड़े घर को बच्ची के साथ देखती महिला । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। जैतीपुर कस्बे में शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे आग लग गई। आग से आठ छप्परपोश घर जल गए। इस दौरान दो लोग झुलस गए। आग की लपटें देखकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पुलिस की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
घटना जैतीपुर थाने से थोड़ी दूरी की है। एक के बाद एक आग रामदीन, बबलू, अशोक, रामभरोसे, रामकुमार, ओमप्रकाश, ओमवीर और राजेंद्र के छप्परदार घरों में फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेशबाबू मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। वह भी ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने लगे। इसी दौरान बिजली चली गई। थाना प्रभारी ने जैतीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों से बात की।
आग लगे होने का हवाला देकर लाइन चालू करने की बात कही, लेकिन करीब आधे घंटे बाद लाइन शुरू की गई। इससे आसपास लगे सबमर्सिबल पंप से पानी चलाकर आग बुझाई जा सकी। अग्निकांड में बबलू, रामदीन, रामकुमार, ओमप्रकाश, ओमवीर, राजेंद्र, रामभरोसे, अशोक का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बेटे को बचाने में झुलस गया ओमवीर
आग लगने के बाद ओमवीर का इकलौता बेटा घर के अंदर रह गया था। तेज लपटों में बेटे को बचाने के चक्कर में ओमवीर झुलस गया। उसकी पीठ काफी जल गई है। ग्रामीण ओमवीर को लेकर जैतीपुर सीएचसी पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
18 मई की है बरात, दहेज का सामान जला
ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी बेटी की 18 मई को शादी है। वह बेटी की शादी के लिए धीरे-धीरे दहेज का सामान इकट्ठा कर रहे थे। आग ने सारा सामान व नकदी जलाकर राख कर दी। बबलू घर में आग लगने के बाद कुछ सामान बचाने के चक्कर में झुलस गया। पत्नी सोनी ने बताया कि उसके घर में खाने को भी नहीं रह गया है।
सुबह 11 बजे तक नहीं पहुंची राजस्व टीम
शुक्रवार रात अग्निकांड के बाद शनिवार सुबह 11 बजे तक कोई राजस्वकर्मी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा। तिलहर एसडीएम राशिकृष्णा ने बताया कि 12 बजे तक जनसुनवाई के बाद वह मौके का मुआयना करेंगी। हल्का लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया घटनास्थल पर जाकर नुकसान का मौका मुआयना किया है। रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

जैतीपुर कस्बे में लगी आग से जले पड़े घर व सामान । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR