फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire broke out in the fields near Silhua... 30 bighas of reeds burnt

Shahjahanpur News: सिल्हुआ के पास खेतों में लगी आग... 30 बीघा नरई जली

Thu, 10 Apr 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the fields near Silhua... 30 bighas of reeds burnt
खुटार के गांव ​सिल्हुआ में नरई  में लगी आग बुझाते लोग। संवाद - फोटो : mathura
खुटार। गांव सिल्हुआ के पास बुधवार सुबह हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे से चिंगारी निकलने से नरई में आग लग गई। ग्रामीणों बमुश्किल आग पर काबू पाकर 15 एकड़ गेहूं जलने से बचा लिया।
विज्ञापन

आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायरमैन राख में कोने पर पानी का छिड़काव करके फोटोग्राफी कर लौट गए। इससे किसानों में नाराजगी देखी गई। इससे पहले नरई जलती देख गांव सिल्हुआ, रुजहा कलां आदि गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। कई किसान ट्रैक्टर की स्प्रे मशीन तो कोई ट्रैक्टर में हैरो जोड़कर मौके पर पहुंचा और नरई की जुताई शुरू कर दी।
विज्ञापन

स्प्रे मशीन से पानी का छिड़काव भी किया गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से गांव सिल्हुआ के अलंकार पाठक, निरंकार पाठक, बागीश, चंदा की लगभग 30 बीघा नरई जल गई। नरई के खेतों के पास चकरोड होने से आग दूसरी ओर नहीं जा सकी। इससे चकरोड के दूसरे ओर गांव सिल्हुआ के प्रवेश कुमार, नरेंद्र पाठक, निरंकार पाठक, सुमित आदि के लगभग 15 एकड़ गेहूं आग की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
टाह और सिल्हुआ के किसानों में मारीपट
आग लगने के दाैरान आसपास के किसानों के बीच मारपीट हो गई। गांव सिल्हुआ के किसानों ने गांव टाह खुर्द कलां के पड़ोसी काश्तकारों पर आग बुझाने में मदद नहीं करने का आरोप लगा दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। लोगों ने टाह खुर्द कलां के किसानों को पीट दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बचाव करके दोनों पक्षों को अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed