फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire broke out in Singapore Kursanda village, seven houses burnt, eight animals were also scorched

सगिंपुर कुरसंडा में आग से सात घर जले, आठ पशु भी झुलसे

Tue, 12 Apr 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Singapore Kursanda village, seven houses burnt, eight animals were also scorched
गांव सिंगापुर कुरसंडा में आग से जला घर - फोटो : POWAYAN
बंडा। गांव सिंगापुर कुरसंडा में सोमवार दोपहर बाद अचानक लगी आग से सात घर जल गए। घरों रखा अनाज और सामान जल गया। आग से आठ भैंसें भी झुलस गई हैं। लगभग 13 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मदद की मांग की है।
विज्ञापन

गांव सिंगापुर कुरसंडा निवासी बारलकराम के घर दोपहर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग कुछ ही देर में विकराल हो गई। बालकराम के घर के बाद आग ने पड़ोस के रमेश कुमार, आसाराम, प्रेमसागर, मुन्नालाल, श्रीराम और रघुनंदन के घरों को भी चपेट में ले लिया। लोगों ने बमुश्किल घरों से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

पावर स्प्रे मशीन आदि की मदद से गांव के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सातों घरों का घरेलू सामान, अनाज आदि जल चुका था। अग्निपीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए हैं और उनके पास सिर्फ पहने हुए कपड़े ही बचे हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से बालकराम की एक, आसाराम की तीन, रमेश कुमार की तीनऔर मुन्नालाल की एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से बालकराम के घर डेढ़ लाख, रमेश कुमार के घर तीन लाख, आसाराम के घर ढाई लाख, प्रेम सागर के घर डेढ़ लाख, मुन्नालाल के घर डेढ़ लाख, श्रीराम के घर डेढ़ लाख, रघुनंदन के घर डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जल गई है। अग्निपीड़ितों ने तहसील प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

गांव सिंगापुर कुरसंडा में आग से जला घर और झुलसी भैंस

गांव सिंगापुर कुरसंडा में आग से जला घर और झुलसी भैंस- फोटो : POWAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed