{"_id":"65b1f522b8d5fb6f4a05f854","slug":"fire-breaks-out-in-wagon-of-goods-train-loaded-with-coal-at-roza-railway-station-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: रोजा रेलवे स्टेशन पर कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: रोजा रेलवे स्टेशन पर कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, मचा हड़कंप
Thu, 25 Jan 2024 11:14 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:14 AM IST
सार
मालगाड़ी में कोयला भरा था। मालगाड़ी लखनऊ से बरेली दिशा की तरफ जा रही थी। एक वैगन से धुआं उठता देखा उसे यार्ड में रोका गया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाई।
विज्ञापन
रोजा रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ से बरेली की तरफ जा रही मालगाड़ी के वैगन में बुधवार की रात आग लग गई। मालगाड़ी में कोयला भरा हुआ था। घटना से हड़कंप मच गया। धुआं देखकर दमकल यूनिट ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे रोजा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के एक वैगन में आग लग गई। मालगाड़ी में कोयला भरा था। मालगाड़ी लखनऊ से बरेली दिशा की तरफ जा रही थी। गाड़ी को यार्ड में रोका गया। सूचना आने के बाद दमकल यूनिट ने मौके पर जाकर आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
इस बीच ओएचई लाइन को बंद कराया गया। एक फायर टेंडर खत्म होने के बाद दूसरे को बुलाया गया। इसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका है। एफएसओ बीडी पटेल ने बताया कि 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन