फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire Breaks Out in Hut in Nigohi; Villager, Unable to Rise Due to Illness, Suffers Burns

Shahjahanpur News: निगोही में झोंपड़ी में लगी आग, बीमारी के कारण उठ नहीं सका ग्रामीण झुलसा

Fri, 10 Apr 2026 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fire Breaks Out in Hut in Nigohi; Villager, Unable to Rise Due to Illness, Suffers Burns
निगोही के बिछौली गांव में झोपड़ी में लगी आग से राख हुई गृहस्थी। स्रोत: जागरुक पाठक
निगोही। गांव बिछौली स्थित बाग में शुक्रवार सुबह खाना बनाने के दौरान चूल्हे की उड़ी चिंगारी गिरने से झोंपड़ी में आग लग गई। बीमारी के कारण बुजुर्ग पूसेराम बाहर नहीं आ सके और झुलस गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पूसेराम गांव के बाहर बाग में बनी झोंपड़ी में पत्नी फूलन देवी के साथ रहते हैं। शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे उनकी पत्नी फूलन देवी चूल्हे पर खाना बना रहीं थीं। इस बीच फूलन देवी किसी काम से खेतों की ओर चली गईं। इस बीच चली तेज हवा से चूल्हे की चिंगारी से उनकी झोंपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन

बीमारी के कारण झोंपड़ी में लेटे पूसेराम उठ नहीं सके और आग की चपेट में आकर झुलस गए। पशु की बिक्री के रखे 22 हजार रुपये भी जल गए। सूचना पर पहुंचे पूर्व प्रधान मुनेश्वर दयाल वर्मा ने एंबुलेंस बुलाकर पूसेराम को सीएचसी पहुंचाया। डॉ. नितिन चौधरी ने प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर हालत को देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
आग से गेहूं की फसल हुई जलकर राख

शाहजहांपुर। खुदागंज क्षेत्र के गांव मकरंदापुर में शुक्रवार दोपहर संजीव और ओमप्रकाश के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में संदिग्ध हालात में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर किसी तरह आग को बुझाया। लेकिन तब तक काफी फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। किसानों से आग लगने के कारणों के बारे में पूछताछ की, लेकिन सही वजह का पता नहीं चल सका। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed