फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire breaks out in DCM cabin filled with gas cylinders

Shahjahanpur News: गैस सिलिंंडर से भरे डीसीएम के केबिन में लगी आग

Thu, 11 Jan 2024 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 11 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in DCM cabin filled with gas cylinders
डीसीएम की केबिन में आग बुझाते ​अ​ग्निशमन कर्मी। स्रोत: जागरुक नागरिक
भावलखेड़ा। गैस एजेंसी पर सिलिंडर से भरी डीसीएम के केबिन में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद कुछ देर में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


मोहल्ला घूरनतलैया निवासी शिवनारायण खन्ना उर्फ शिब्बू की थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर रेती में गैस एजेंसी है। बुधवार सुबह डीसीएम चालक सिलिंडर लेकर उनकी एजेंसी पर आया था। चालक सिलिंडर उतरवाने के लिए नीचे उतरा। अचानक डीसीएम के केबिन में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि ट्रक का केबिन ही जला है। गनीमत रही कि आग सिलिंडरों तक नहीं पहुंची। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed