फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire breaks out in a locked house in Mohalla Gadiyana.

Shahjahanpur News: मोहल्ला गदियाना में बंद मकान में लगी आग

Sun, 30 Aug 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a locked house in Mohalla Gadiyana.
शाहजहांपुर। मोहल्ला गदियाना में शुक्रवार आधीरात के बाद करीब एक बजे शाॅर्टसर्किट से बंद मकान में आग लग गई। दूसरे मकान में रह रहे परिजनों ने पहुंचकर सबमर्सिबल से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सर्वेश कुमार मूंगफली का ठेला लगाते हैं। वह पुराने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। घर से करीब 500 मीटर दूर दूसरे मकान में उनका बेटा जितिन रहता है। मकान पर ताला डालकर जितिन अपनी पत्नी शिल्पी के साथ काम करने दिल्ली गए हुए हैं। रक्षाबंधन की रात करीब एक बजे अचानक उनके मकान में आग लग गई।
विज्ञापन

सर्वेश परिवार के लोगों के साथ मौके पर गए। लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। आग से बाइक, डबल बेड, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत घरेलू सामान जल गया। मौके पर पहुंचे पार्षद के पति छंगे लाल राठौर ने मौके पर जाकर परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। एफएसओ डॉ. वीएन पटेल ने बताया कि टीम मौके पर गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed