फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire breaks out at a factory in Choti due to a short circuit; goods worth lakhs reduced to ashes.

Shahjahanpur News: शॉर्टसर्किट से चोटी के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल राख

Tue, 06 Oct 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a factory in Choti due to a short circuit; goods worth lakhs reduced to ashes.
मीरानपुर कटरा। ग्राम फीलनगर में रविवार रात शॉर्टसर्किट से चोटी बनाने के कारखाने में आग लग गई। आग में तैयार चोटियां और कच्चा माल जलकर राख हो गया। कारखाना संचालक ने करीब दस लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया है।
विज्ञापन

ग्राम फीलनगर निवासी दुर्गेश कुमार ने बताया कि देवस्थान के पास उनका चोटी बनाने का कारखाना है। रात करीब 11:30 बजे अचानक शॉर्टसर्किट से कारखाने में आग लग गई। दुर्गेश ने अग्निशमन विभाग को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक कारखाने में रखा तैयार माल और बड़ी मात्रा में कच्चा माल जल चुका था। दुर्गेश के अनुसार आग से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed