फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire at school kitchen due to gas leak

सिलिंडर लीक होने से स्कूल के रसोई घर में लगी आग

Tue, 30 Jan 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Tue, 30 Jan 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
Fire at school kitchen due to gas leak
gas cylinder
खुटार के पूर्व माध्यमिक स्कूल में मंगलवार दोपहर शिक्षकों के लिए भोजन बनाते समय गैस लीक होने से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में बीआरसी श्याम त्रिवेदी और रसोइया जसोदा देवी झुलस गईं। सूचना पर गैस एजेंसी से पहुंचे कर्मचारियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान स्कूल में पढ़ने आए बच्चों को आननफानन में वहां से हटा दिया गया। 
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक स्कूल खुटार में बच्चों के लिए मिड डे मील लकड़ी जला कर चूल्हे पर बनता है। मंगलवार को भी बच्चों के लिए चूल्हे पर भोजन बन रहा था। उधर, स्कूल के पास स्थित बीआरसी भवन पर शिक्षकों का पर्यावरण से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। शिक्षकों ने रसोइया जसोदा देवी को अपना गैस सिलेंडर देकर भोजन बना देने को कहा। 
विज्ञापन

इस पर गैस सिलेंडर बदलकर चूल्हा जलाने का प्रयास किया गया। इसी बीच गैस लीकेज के कारण रसोईघर में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में बीआरसी श्याम त्रिवेदी और रसोइया जसोदा देवी झुलस गईं। आग की लपटें उठती देख शिक्षकों ने आननफानन में बच्चों को स्कूल से हटाकर काफी दूर बैठा दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर शिव गैस एजेंसी से कर्मचारी पवन और राजीव आदि मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि सिलेंडर का पाइप घटिया और पुराना था। इस वजह से वहां आग लग गई। गैस सिलेंडर भी फट सकता था। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। आग से झुलसे श्याम त्रिवेदी और जसोदा देवी का निजी डॉक्टर से इलाज कराया गया। 

आग की चपेट में आ सकते थे बच्चे
खुटार। पूर्व माध्यमिक स्कूल में जिस स्थान पर गैस सिलेंडर की भट्ठी जलाकर शिक्षकों के लिए खाना बनाए जाने की तैयारी की जा रही थी। उसके पास ही बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए चूल्हा भी जल रहा था। यदि आग को जल्द नियंत्रित कर बच्चों को वहां से हटाया न गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बीईओ राजेश कुमार का कहना है कि आग लगने के मामले की जांच कराई जाएगी।

स्कूल पहुंचे अभिभावक
खुटार। स्कूल में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग के कारण बच्चों को स्कूल से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, लेकिन आग लगने की घटना से बच्चे काफी देर तक सहमे रहे। जानकारी पाकर अभिभावक भी मौके पर पहुंचे और बच्चों को घर ले गए।


स्कूलों में नहीं हैं आग बुझाने के साधन
खुटार। नगर के स्कूल में आग लगने की सूचना दी गई तो एक किमी दूर गैस एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। लेकिन गंभीर बात यह है कि  स्कूलों में  मिड डे मील तो सरकार बनवा रही है, लेकिन आग से सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। जिस स्कूल में आग लगी है, वहां आग आग बुझाने के लिए कोई उपकरण, रेता की बाल्टी आदि का इंतजाम नहीं है। बाद में गैंस एजेंसी के कर्मचारियों ने चूना और आग बुझाने वाले सिलेंडर आदि का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed