{"_id":"6a91d945d2885dcf5403c2f4","slug":"fir-registered-for-misappropriating-bank-loan-under-the-entrepreneur-scheme-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183052-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उद्यमी योजना का बैंक ऋण हड़पने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उद्यमी योजना का बैंक ऋण हड़पने पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के रोशनगंज निवासी राजेश कुमार ने एक युवक और उसकी पत्नी पर उद्यमी योजना के तहत बैंक ऋण दिलाने के नाम पर 4.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी रजत गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजेश कुमार ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से इस संबंध में शिकायत की थी। डीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की। समिति की जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी रजत गुप्ता ने उसे ऋण दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि रजत गुप्ता और उसकी पत्नी ने मिलकर ऋण के 4.20 लाख रुपये हड़प लिए। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद