{"_id":"680bf2b4883a6a7bca0183d4","slug":"fir-lodged-against-car-showroom-owner-and-manager-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-142492-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार शोरूम के मालिक और मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार शोरूम के मालिक और मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 26 Apr 2025 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
रोजा। थाना रोजा क्षेत्र के लोदीपुर स्थित दुआ कार शोरूम में ग्राहक ने धोखाधड़ी, मारपीट और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया। एसपी के आदेश के बाद रोजा पुलिस ने शोरूम के मालिक चरणजीत सिंह दुआ व जनरल मैनेजर फैजान और अज्ञात कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के कृष्णानगर काॅलोनी निवासी देवेश त्रेहान ने एसपी को बताया कि उन्होंने शोरूम से कार खरीदी थी। इसमें फ्यूल कम होने का संकेत दिखाता था। कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं कराया। कंपनी के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर गाड़ी को सर्विस के नाम पर मंगाया। आरोप है कि गाड़ी की मरम्मत के समय गाड़ी में तेल फुल था। इसे चोरी करने की नीयत से कार में तेल चौथाई ही दिखाया। विरोध करने पर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
देवेश ने बताया कि 22 अप्रैल को गाड़ी देने का वादा किया। टरकाने के बाद 24 अप्रैल को बुलाया। तब भी गाड़ी ठीक नहीं थी। आरोप है कि विरोध करने पर वर्कशॉप मैनेजर फैजान और मालिक चरणजीत दुआ ने गाली-गलौज की। मोबाइल छीनकर जमीन में पटक दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
गाड़ी दो साल पहले खरीदी गई थी। तब से गाड़ी को कई बार ठीक कराया। त्रेहन के घर के बाहर 20 दिन पहले गाड़ी भिड़ने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसे सही करने पर भी चार्ज नहीं लिया। शोरूम पर कैमरे में सारी रिकॉर्डिंग उपलब्ध हैं। पुलिस जांच करेगी तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। चरणजीत सिंह दुआ, शोरूम मालिक