फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR filed against three people including the director of Shriram Hospital

Shahjahanpur News: श्रीराम अस्पताल के संचालक समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 12 Sep 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against three people including the director of Shriram Hospital
कांट। महिला की मौत के मामले में श्रीराम अस्पताल के दो संचालकों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंदेपुर निवासी प्रगति के पति विमल ने कांट थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कुर्रिया रोड स्थित श्रीराम हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए अपनी पत्नी प्रगति (30 वर्ष) को भर्ती कराया था। डिलीवरी के दौरान पत्नी बेहोश हो गई तो उसे अस्पताल संचालक निखिल प्रताप सिंह व दीपू सिंह ने बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

वहां पांच दिन तक पत्नी का इलाज चला। फायदा न होने पर प्रगति को बंथरा के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 10 सितंबर को पत्नी की मौत हो गई। आरोप लगाया कि श्रीराम अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही की गई। बुधवार को परिजनों ने थाने के पास कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि विमल की तहरीर पर अस्पताल के संचालक निखिल प्रताप सिंह, दीपू सिंह व एक अज्ञात डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया सीएमओ से निर्देश मिलने पर अस्पताल की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed