{"_id":"69fc8743510915162206ba54","slug":"fir-filed-against-husband-planning-to-remarry-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172643-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दूसरी शादी करने जा रहे पति के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दूसरी शादी करने जा रहे पति के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। देवकली गांव की सीमा ने पति कौशल को दूसरी शादी की तैयारी करते देख उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका विवाह देवकली निवासी सोनू के साथ हुआ था। पति सोनू की सात वर्ष पहले मृत्यु हो जाने के दो वर्ष बाद मायके वालों ने उनकी सहमति से देवर कौशल के साथ उनकी दूसरी शादी कर दी। बीते पांच वर्ष में उनका अपने दूसरे पति से कोई विवाद भी नहीं हुुआ। कुछ दिन पहले रोजा क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग उनकी ससुराल आए और मौजूदा पति कौशल से अपनी बेटी के साथ शादी करने की इच्छा व्यक्त की।
इस पर ससुराल वालों ने पति कौशल की दूसरी शादी की तैयारी करनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर पति कौशल ने उन्हें पीटा। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है। संवाद