फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR against four people for beating and injuring

Shahjahanpur News: पीटकर घायल करने के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी

Thu, 19 Mar 2026 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
FIR against four people for beating and injuring
पुवायां। गांव नगरिया प्रयागपुर निवासी जयपाल सिंह की पत्नी अनीता देवी ने दो पुत्रों और पुत्री को पीटकर घायल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अनीता देवी ने पुलिस को बताया कि गांव के गोविंद सिंह का उनके पुत्र सोनू से विवाद हो गया था। इसी रंजिश में पांच मार्च को गोविंद उनके घर के सामने से गाली-गलौज करते हुए निकल रहा था। उनके पुत्र और पुत्री ने मना किया तो गोविंद, विवेक सिंह, अमित सिंह, वीरेश सिंह घर में घुस आए और पुत्र सुरेश सिंह से मारपीट करने लगे। बचाने पर उनकी पुत्री पूजा और पुत्र अमन को भी पीटकर घायल कर दिया। पड़ोसी अवधेश सिंह, राकेश सिंह ने आकर बीचबचाव किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed