फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR against 72 people including BKU District President

Shahjahanpur News: भाकियू जिलाध्यक्ष समेत 72 लोगों पर एफआईआर

Thu, 18 Apr 2024 04:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
FIR against 72 people including BKU District President
बंडा। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में मकान के विवाद में दोनों पक्षों की ओर से 72 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह व उसके पति समेत आठ नामजद व आठ-दस अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट के आरोप में एफआईआर लिखी।
विज्ञापन

दूसरी ओर, भाकियू के कार्यालय प्रभारी की पत्नी ने चार नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनका अपने पति से रिश्ता ठीक नहीं है। वह वर्ष 2011 में अपने पुत्र के साथ इटली चली गई थी। वहां दोनों ने रुपये जोड़कर वर्ष 2017 में बंडा की कॉलोनी में भूखंड खरीदकर मकान बनवाया। इसका मुख्तारनामा भी उनके नाम है।
विज्ञापन

14 अप्रैल को वह मकान पर आईं तो भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह धालीवाल समेत तमाम लोग पति के साथ मकान में घुस आए। विरोध पर गालियां देते हुए मारपीट की और अश्लील हरकतें कर कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति व किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष व अन्य नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर भाकियू के बंडा कार्यालय प्रभारी बाबूराम की पत्नी शीला देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 14 अप्रैल को दोपहर करीब 1:30 बजे पति के साथ कार्यालय में साफ-सफाई करवा रहीं थीं, तभी कस्बे की एक महिला और उसके साथ कई लोग जबरदस्ती अंदर घुसने लगे। विरोध पर आरोपियों ने पति के साथ मारपीट कर कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी।

शिकायत पर जान से मार देने की धमकी देते हुए जातिसूचक गालियां भी दीं। थाना प्रभारी राकेश मौर्या ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
-------------
जब विवाद हुआ था, तब मैं मौके पर मौजूद नहीं था। कार्यकर्ताओं से विवाद हुआ था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से सच्चाई सामने आ जाएगी।
मंजीत सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed