{"_id":"6899dcf1af7acb096d011fcb","slug":"finance-worker-died-in-an-accident-in-pasgwan-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-150189-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पसगवां में हुए हादसे में फाइनेंस कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पसगवां में हुए हादसे में फाइनेंस कर्मी की मौत
विज्ञापन
प्रशांत मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र की शिव कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय प्रशांत मिश्रा व उनका चचेरा भाई सोमवार सुबह पसगवां थाना क्षेत्र के ताज मोहम्मदपुर गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। बाद में राजकीय मेडिकल काॅलेज में प्रशांत मिश्रा को मृत घोषित कर दिया गया। उसके चचेरे भाई का उपचार चल रहा है।
परिजनों ने बताया कि प्रशांत मिश्रा शाहजहांपुर की एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। शहर में ही रहते थे। रक्षाबंधन मनाने के लिए घर गए थे। सोमवार की सुबह पांच बजे वापस आने के लिए चचेरे भाई के साथ बाइक से निकले। पसगवां थाना क्षेत्र में किसी वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां प्रशांत मिश्रा की मौत हो गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि हादसे की खबर सुन मां रेनू का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। प्रशांत इकलौता बेटा था। बहन प्रिया भी गुमसुम हो गई है।
विज्ञापन
--
हादसों में घायल बुजुर्ग और युवक की उपचार के दौरान मौत
शाहजहांपुर। अलग-अलग हादसों में घायल दो लोगों की रविवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
कांट के सिकंदरपुर नौसारा गांव निवासी 35 वर्षीय ज्ञानपाल शनिवार शाम साइकिल से जा रहे थे। जलालाबाद रोड पर नहर कोठी के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार की रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि ज्ञानपाल मजदूरी कर गुजर-बसर करते थे। पांच बच्चों की जिम्मेदारी अब पत्नी ममता के कंधों पर आ गई है। वहीं, दूसरी ओर शनिवार को मदनापुर के पंखाखेड़ा गांव में किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार कांट के टांडा पर्वतपुर निवासी 60 वर्षीय वेदराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रविवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज से बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह बाइक से पेहना गांव साले रामबाबू के घर दावत में शामिल होने के लिए जा रहे थे। संवाद
--
चालक गंभीर रूप से घायल
तिलहर। मोहल्ला दोदराजपुर में सोमवार को सुबह गड्ढे में पहिया चला जाने से एक ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद