फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Finance Minister Suresh Khanna Welcomed Upon Being Chosen as Outstanding Legislator

Shahjahanpur News: उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का स्वागत

Sun, 17 May 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Finance Minister Suresh Khanna Welcomed Upon Being Chosen as Outstanding Legislator
रेती ​स्थित भाजपा कार्यालय में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को मुबारकबाद देते डीसीबी अध्यक्ष
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा की ओर से उत्कृष्ट विधायक चुने जाने के बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का उनके गृह जनपद में स्वागत किया गया। रेती स्थित भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने सुरेश कुमार खन्ना को बधाई देते हुए उनके शानदार राजनीतिक सफर की जमकर सराहना की। मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि शाहजहांपुर की जनता ने उन पर अगाध विश्वास जताते हुए लगातार नौ बार जिताकर मिसाल पेश की है। इस अवसर पर लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, विधायक चेतराम पासी, वीर विक्रम सिंह प्रिंस, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, सौरभ सोमवंशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed