फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Finance Minister met the employees sitting on hunger strike, assured of full help

Shahjahanpur News: भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मिले वित्त मंत्री, पूरी मदद का दिया आश्वासन

Mon, 06 Nov 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Finance Minister met the employees sitting on hunger strike, assured of full help
मंत्री ने कहा, अधिकतम मुआवजा दिलाने का किया जाएगा प्रयास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रौसर कोठी गांव स्थित द यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड से सेवा समाप्ति का नोटिस मिलने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह कर्मचारियों के हित के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि डियाजिओ कंपनी ने प्लांट चलाने से मना कर दिया है। इस स्थिति में कर्मचारियों को अधिकतम मुआवजा दिलाने की कोशिश रहेगी।

डियाजियो के आधिपत्य की शराब फैक्टरी द यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड ने 31 अक्तूबर को प्लांट में पहुंचे कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस दे दिया था। इसके बाद कर्मचारी भड़क गए और बहुमंजिला प्लांट पर चढ़कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद 40 कर्मचारियों ने शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। अनशन से कुछ कर्मचारियों की तबीयत भी बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और सपा के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया। रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना अनशनस्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। सुरेश खन्ना ने कहा कि फैक्टरी को कोई और ग्रुप चलाए, इसके लिए उन्होंने कई लोगों से बातचीत की मगर बात नहीं बनी।
कुछ लोगों ने फैक्टरी का सर्वे कराने के बाद संचालन करने से हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने बताया कि उनकी डियोजियो के अधिकारियों से बात हुई है। उन्होंने फैक्टरी के संचालन से स्पष्ट मना कर दिया है। फिलहाल फैक्टरी संचालन न होने पर उपलब्ध विकल्प पर विचार होना चाहिए। सुरेश खन्ना ने कहा कि मंगलवार को कंपनी के अधिकारी बातचीत के लिए आएंगे।
उन्होंने कहा कि वह पूरा प्रयास करेंगे कि कंपनी कर्मचारियों को अधिकतम मुआवजे का भुगतान करे। हालांकि कंपनी पिछले एक साल से फैक्टरी संचालित न होने के बावजूद कर्मचारियों को वेतन देती रही। सुरेश खन्ना ने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि अगर कोई ग्रुप फैक्टरी संचालित करता है तो जो कर्मचारी हैं, उन्हें ही उनकी योग्यता के हिसाब से नई नौकरी दी जाए।
वित्त मंत्री से बातचीत के दौरान कर्मचारी आश्वस्त दिखे। इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे। मजदूर यूनियन के नेता श्याम सिंह ने बताया कि सोमवार को सभी कर्मचारी आपस में बैठक करेंगे। इसके बाद कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।



-
तीन कर्मचारियों की बिगड़ी तबीयत
रविवार को भी कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। अनशन के तीसरे दिन दोपहर करीब तीन बजे आशीष वर्मा, शिवकुमार के पेट में दर्द उठा और उल्टी आने लगी। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य टीम ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। शाम करीब पांच बजे विश्वमोहन को भी पेट में दर्द होने लगा। उन्हें भी जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed