शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को सांसद अरुण सागर के साथ वार्ड नंबर तीन के मोहल्ला लोदीपुर में रोड और नाली निर्माण का लोकार्पण किया।
इसके बाद निगोही कजरीनूरपुर गांव में मंत्री और सांसद ने तिलहर विधानसभा से विधायक सलोना कुशवाहा के साथ मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय का शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर तरफ विकास हो रहा है। सांसद ने कहा कि रोड से लेकर अस्पताल और स्कूल से लेकर हाईवे बनाए जा रहे हैं।
जिले में शहर से लेकर गांवों तक सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख निगोही भानुप्रताप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, बीएसए दिव्या गुप्ता, पार्षद रूपेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद