फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fight in land dispute, 10 injured including real brother

Shahjahanpur News: जमीन के विवाद में मारपीट, सगे भाई समेत 10 घायल

Tue, 24 Jun 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fight in land dispute, 10 injured including real brother
तिलहर। जमीन के विवाद में मंगलवार को चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में चार भाइयों समेत 10 लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया है।
विज्ञापन

शेरगढ़ गांव निवासी बाशिद ने बताया कि उसके दादा की मौत हो चुकी है। उन्हें मिली छह बीघा जमीन पर चचेरे भाई कब्जा किए हुए हैं। कई बार जमीन खाली करने के लिए कहा, लेकिन उन लोगों ने जमीन खाली नहीं की। बताया कि मंगलवार सुबह जमीन खाली करने के लिए कहा तो चचेरे भाई व उनके परिवार के लोगों ने कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में उनके साथ शराफत, अकरम, असलम, आसिफ, गुलशन, चांदनी, मनीषा, सलीम, शकील मोहम्मद समेत 10 लोग घायल हो गए हैं। एसआई रजनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed