{"_id":"68cbfbd3844cb446b50d5fe8","slug":"fight-during-dj-dance-five-challaned-for-disturbing-peace-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153041-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीजे पर डांस के दौरान मारपीट, पांच का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीजे पर डांस के दौरान मारपीट, पांच का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। कैलहा गांव में बुधवार रात डीजे पर डांस के दौरान हुई मारपीट में पुलिस ने पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
गांव के कमलेश के पौत्र के जन्मदिन पर घर के बाहर लगे डीजे पर बज रहे गानों पर लोग डांस कर रहे थे। इस दौरान तिलहर के गांव हरवानपुर निवासी अमरजीत, जितेन्द्र कुमार और सचिन भी डांस करने पहुंच गए। तभी गांव के सरोज व विपिन कुमार की दोनों से कहासुनी हो गई और इसके बाद मारपीट हो गई।
मारपीट में सरोज व विपिन कुमार घायल हो गए। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अमरजीत, जितेन्द्र कुमार, सचिन, कमलेश और अरविंद का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद