{"_id":"5f591f558ebc3e45aa75dc70","slug":"fever-shahjahanpur-news-bly4192469120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैतीपुर क्षेत्र में बुखार के 66 मरीज मिले, एक को मलेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतीपुर क्षेत्र में बुखार के 66 मरीज मिले, एक को मलेरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर। सीएचसी की टीमें इलाके में लगातार बुखार के मरीजों का चेकअप कर रही हैं। बुधवार को जांच के दौरान जैतीपुर सीएचसी, ग्राम खेड़ा रठ, गढ़िया रंगीन और डभौरा पीएचसी सहित पांच गांवों में बुखार के 66 मरीज मिले। इनमें एक मरीज मलेरिया से पीड़ित निकला।
गढ़िया रंगीन और डभौरा में डॉ. मोहम्मद यूसुफ के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने जाकर लोगों का परीक्षण किया। बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच और एंटीजन टेस्ट किया गया। ग्राम बैसरी में डॉ. शरद ने टीम के साथ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जैतीपुर सीएचसी में डॉ. आशीष शर्मा की टीम ने जांच की। इन सभी इलाकों को मिलकर कुल 89 लोगों की आरटीपीसीआर जांच और 66 का एंटीजन टेस्ट किया गया। इस दौरान 66 लोग बुखार से पीड़ित मिले। सभी बुखार पीड़ित मरीजों को दवाई वितरित की गई।
बुधवार को जैतीपुर सीएचसी, गढ़िया रंगीन पीएचसी व एक गांव में 66 मरीज बुखार के मिले। एक मरीज मलेरिया से पीड़ित मिला। सभी मरीजों को दवाई दी गई है।