फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fever patients increase in Kalan after flood waters recede

Shahjahanpur News: बाढ़ का पानी उतरने के बाद कलान में बढ़े बुखार के मरीज

Wed, 02 Oct 2024 03:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 02 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Fever patients increase in Kalan after flood waters recede
कलान। गंगा-रामगंगा के तटीय गांवों से बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब वहां बुखार का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसीलिए यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। गत माह की तुलना में पीएचसी पर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। इनमें बुखार के अलावा सर्दी, खांसी, जुकाम, खुजली आदि के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर 12 बजे पर्चा बनने वाले काउंटर पर मरीजों की मेले जैसी भीड़ दिखी। यही हाल दवा वितरण के काउंटर का रहा। कतार में लगे रोगियों ने बताया कि काफी देर बाद पर्चा बनने का नंबर आया। बाद में डॉक्टर को दिखाकर पर्चे पर दवा लिखवाई और अब दवा लेने के लिए भी कतार में लगना पड़ा। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश प्रताप ने बताया कि पहले ओपीडी में रोजाना 60-70 मरीज आते थे, लेकिन अब उनकी संख्या 200 से ज्यादा हो गई है। उन्होंने बताया कि जांच में अधिकांश मरीज बुखार के पाए जा रहे हैं। ईएमओ के अनुसार, अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed