फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Festival is near, consumers are not able to get ration

Shahjahanpur News: त्योहार करीब, उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा राशन

Fri, 22 Mar 2024 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Festival is near, consumers are not able to get ration
शाहजहांपुर। घटतौली रोकने के लिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर ई-वेइंग मशीन व्यवस्था मार्च से लागू की गई थी। उम्मीद थी कि इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को फायदा होगा, लेकिन सर्वर डाउन रहने के कारण उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। होली करीब होने के कारण राशन कार्डधारकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

घटतौली पर लगाम लगाने के लिए ई-पास मशीनों को इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन से जोड़ा गया है। इससे लाभार्थी को उनके राशनकार्ड में दर्ज यूनिटों के हिसाब से राशन तौला जा रहा है। वितरण का ट्रांजेक्शन पूरा होने के बाद पर्ची निकलेगी। इसके बाद दूसरे उपभोक्ता को राशन मिल पाएगा। जिले में 15 मार्च को राशन वितरण शुरू हुआ था, जो कि 29 मार्च तक चलना है। कोटेदारों को सही से प्रशिक्षण नहीं देने की वजह और तकनीकी कारणों से राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से आम उपभोक्ता परेशान है।
विज्ञापन


जिले में 1358 दुकानों पर चल रहा राशन वितरण
जिले में कुल राशन कार्डधारक पांच लाख 70 हजार हैं। इनको जिले की 1358 दुकानों से राशन बांटा जाता है। जिला पूर्ति विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 58,706 कार्ड धारकों को राशन बांटा गया। अब तक 3,50,627 कार्डधारकों को राशन का वितरण हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में दिक्कत आ रही है। बृहस्पतिवार को 20 स्थानों पर वेइंग मशीन खराब होने से राशन वितरण रुक गया। इनको संभालने के लिए इंजीनियर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई व्यवस्था शुरू होने में दिक्कत तो आती है। शुरुआती दौर में समस्याएं हुईं। मंगलवार को सर्वर डाउन होने की वजह से स्थिति खराब हो गई थी। अब राशन वितरण हो रहा है। जहां कहीं दिक्कत है उसको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। - ओम हरि उपाध्याय, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed