फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fertilizer factory busted, fertilizers were being made from marble powder

Shahjahanpur News: खाद फैक्टरी का भंडाफोड़, मार्बल पाउडर से बना रहे थे उर्वरक

Sun, 24 Aug 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer factory busted, fertilizers were being made from marble powder
रोजा (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के मोहम्मदी रोड पर शिव भव्य धाम के अंदर बने गोदाम में नकली जैविक एवं सूक्ष्म तत्व बनाने की खाद फैक्टरी पकड़ी गई है। इसमें काफी मात्रा में नकली उर्वरक बरामद हुए हैं। मार्बल पाउडर से नकली उर्वरक बनाया जा रहा था। दो गोदामों के अलावा एक ट्रक भरा मिला। हजारों की संख्या में बोरियां बरामद हुईं हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर रोजा पुलिस को सूचना मिली कि एक गोदाम में नकली खाद बनाई जा रही हैं। इसमें उपयोग करने के लिए एक ट्रक से लगभग एक हजार बोरी मार्बल पाउडर उतर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सूचना पर संयुक्त कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह पहुंच गए। टीम में उप कृषि निदेशक पीके मिश्र, जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर भी शामिल थे। काफी संख्या में बोरियां बरामद हुईं। इनमें अधिकतम मूल्य 740 लिखा हुआ था। नकली खाद तैयार करने की सामग्री बरामद हुई। इसमें पैकिंग करने की दो मशीनें और सेंसर से पैकिंग डेट और एमआरपी प्रिंट करने की मशीन भी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दूसरे शहरों में की जाती थी नकली उर्वरक की सप्लाई
उप कृषि निदेशक पीके मिश्र ने बताया कि काफी मात्रा में नकली उर्वरक बरामद हुआ है। यह मार्बल पाउडर से बनाया जा रहा था। इसमें जिंक, सल्फर, यूरिया आदि शामिल हैं। देखने से लग रहा है कि दूसरे जनपदों में भी इसकी सप्लाई की जाती थी। जिले में रविवार से उर्वरक की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। वहीं, फैक्टरी पर छापे के दौरान टीम पर दबाव बनाने के लिए कई राजनीतिक लोगों के संपर्क करने की बात सामने आ रही है।

--
नकली उर्वरक का सैंपल ले लिए गए हैं। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पुलिस के सहयोग से फैक्टरी मालिक की तलाश कर कागजात और लाइसेंस की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएम को इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है। उनकी संस्तुति के आधार मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
- दुर्विजय सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed