फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fertilizer distribution halted following a physical altercation; farmers left stranded for a second consecutive day.

Shahjahanpur News: मारपीट के बाद खाद वितरण बंद, दूसरे दिन भी भटकते रहे किसान

Sat, 31 Oct 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer distribution halted following a physical altercation; farmers left stranded for a second consecutive day.
मीरानपुर कटरा साधन सहकारी समिति के बाद मौजूद किसान। संवाद - फोटो : Archive
मीरानपुर कटरा। साधन सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए लगी लाइन में बृहस्पतिवार को किसानों के बीच मारपीट के बाद शुक्रवार को भी खाद का वितरण नहीं हुआ। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से खाद लेने पहुंचे किसान सुबह से शाम तक समिति पर भटकते रहे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

मोहल्ला बंगशान में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित समिति पर इस बार गेहूं की बुआई के लिए सितंबर में डीएपी और एनपीके का वितरण नहीं हुआ था। इससे अब खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग रही है। बृहस्पतिवार को लाइन तोड़कर आगे घुसने को लेकर दो गांवों के किसानों में विवाद हो गया था। इसके बाद खाद वितरण रोक दिया गया था।
विज्ञापन

बाबूपुर बुजुर्ग उर्फ नगरा के पूर्व प्रधान गजराम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को रुपये जमा करने के बाद भी खाद नहीं मिली। समिति के आंकिक प्रांजल सक्सेना ने शुक्रवार को खाद देने की बात कही थी, लेकिन सचिव श्रीपाल और आंकिक नहीं मिले। इससे गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरी गांव के जीवेंद्र सिंह, रमेश सिंह और रितेश सिंह ने बताया कि मशीन में फीडिंग के लिए पासबुक और रुपये जमा कर पर्ची दी गई थी। पर्ची लेकर लाइन में लगे थे, लेकिन विवाद के बाद खाद वितरण बंद हो गया।

सचिव श्रीपाल ने बताया कि गोदाम में एनपीके के 300 और डीएपी के केवल 60 कट्टे थे। किसानों की संख्या अधिक होने के कारण शुक्रवार को वितरण नहीं किया गया। सोमवार को खाद का ट्रक आने पर किसानों को खाद वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed