{"_id":"69162b73063cdede310f9e3b","slug":"fertilizer-dealer-beaten-up-in-car-attempt-to-rob-bag-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-157644-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार सवार खाद व्यापारी को पीटा, बैग लूटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार सवार खाद व्यापारी को पीटा, बैग लूटने की कोशिश
विज्ञापन
भावलखेड़ा। पुत्तूलाल चौराहे के पास कार में सवार एक खाद व्यापारी से मारपीट करते हुए बैग छीनने की कोशिश की गई। आरसी मिशन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं।
चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला हुंडालखेल निवासी शिवांश गुप्ता की थाना रोजा क्षेत्र के जमुका दोराहे पर खाद की दुकान है। वह बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 बजे अपनी कार से घर जा रहे थे। शिवांश के मुताबिक बाइक पर सवार तीन युवकों ने मेजबान तिराहे से उनका पीछा शुरू किया और आरसी मिशन इलाके के पुत्तू लाल चौराहे से करीब दो सौ मीटर आगे कार के आगे बाइक लगाकर रोका।
कार का साइड वाला शीशा तोड़कर मारपीट करने लगे। आरोप है कि कार के डेश बोर्ड पर रखा बैग छीनने की कोशिश की। मारपीट में सिर में चोट आई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाग गए। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद