{"_id":"6ac8dbe52b35a73f3b077bcc","slug":"female-students-encouraged-voting-during-the-speech-competition-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-186990-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने किया मतदान के लिए प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने किया मतदान के लिए प्रेरित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान थीम पर मतदाता जागरूकता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने विचार प्रस्तुत कर मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक किया।
प्रतियोगिता में तान्या त्रिवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशिका और आकृति सिंह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में डॉ. रूपांशुमाला और डॉ. दुर्गावती सिंह का योगदान रहा। कार्यक्रम में डॉ. मनोरमा शुक्ला, भावेश मिश्रा, पारुल यादव, अनुराधा आदि मौजूद रहीं। संवाद