फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Female student found hanging; suicide note levels several allegations against paternal uncle and aunt.

Shahjahanpur News: छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में ताऊ-ताई पर लगाए कई आरोप

Fri, 25 Sep 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Female student found hanging; suicide note levels several allegations against paternal uncle and aunt.
यशी उर्फ नाव्या। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी शशिकांत शर्मा की बेटी हाईस्कूल की छात्रा यशी उर्फ नाव्या (14) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर उसका शव दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को उसके ताऊ व ताई परेशान करते थे। बेटी के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन


शशिकांत ने बताया कि उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। घर का बंटवारा भी हो गया है, लेकिन उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से बाहर थे। बेटी यशी ने दाल-चावल बनाया। परिवार के लोगों को खिलाया। इसके बाद बेटी पढ़ाई करने के लिए दूसरी मंजिल पर कमरे में चली गई।
विज्ञापन


दोपहर को जब घर वापस आए तो चाय बनाने के लिए बेटी को आवाज दी, जब वह नहीं आई तो तब दूसरी मंजिल पर गए तो देखा कि बेटी कमरे में कुंडे से लटकी हुई थी। उसके गले में चादर का फंदा पड़ा हुआ था। तुरंत बेटी को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने चेकअप कर बेटी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि ताऊ और ताई बेटी परेशान कर रहे थे। बेटी पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी बदनामी भी की थी। जिस कारण बेटी ने यह कदम उठाया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। मां प्रियंका शर्मा का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।


सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कराएगी।
---------------



सुसाइड नोट में ताऊ को जिम्मेदार बताया

सुसाइड नोट में यशी ने ताऊ को जिम्मेदार बताया। लिखा है कि सॉरी, मम्मी मेरी वजह से आप सब इतना परेशान हुए। मैं कुछ ऐसा नहीं कर पाई जिससे आप प्राउड फील करो। सोचा था कि 10वीं में अच्छी परसेंटेज लेकर आपको खुश करेंगे। ताई की वजह से वह भी नहीं कर पाई। उन्होंने मुझ पर चोरी का इल्जाम लगाया। स्कूल प्रिंसिपल और रिश्तेदारी में कहा। अब स्कूल जाने से भी डर लगेगा। कहीं कोई चोर न बोल दें। गलतियों के बाद भी प्यार दिया, लव यू मम्मी-पापा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed