{"_id":"6acd448b233fef07df06f569","slug":"female-student-dies-male-student-critically-injured-in-bike-bicycle-collision-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-187331-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक और साइकिल की टक्कर में छात्रा की मौत, छात्र गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक और साइकिल की टक्कर में छात्रा की मौत, छात्र गंभीर घायल
विज्ञापन
पुवायां के गांव बसई निवासी नित्या का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
- फोटो : Archive
पुवायां। पुवायां जेबा रोड पर ओवरब्रिज के पास बाइक और साइकिल टकराने से गांव बसई निवासी मनोज कुमार की 13 वर्षीय पुत्री नित्या और बाइक सवार छात्र गांव चंदुआपुर गांव निवासी सुखविंदर सिंह का पुत्र सुखदीप सिंह घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान नित्या ने दम तोड़ दिया।
नित्या पुवायां के सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा पांच में पढ़ती थी। सोमवार दोपहर वह छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रही थी। पुवायां जेबा रोड पर उनकी साइकिल में सुखदीप सिंह की बाइक टकरा गई थी। सुखदीप एक निजी स्कूल में कक्षा 11 के छात्र हैं और वह भी स्कूल से बाइक से घर जा रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर शाम नित्या ने दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। मनोज के तीन पुत्री और एक पुत्र है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाकर जांच कर कारवाई कराई जाएगी।