फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fees of one out of two girls studying in school will be waived: CDO

स्कूल में पढ़ रहीं दो बच्चियों में एक की फीस माफ होगी : सीडीओ

Fri, 15 Oct 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fees of one out of two girls studying in school will be waived: CDO
शाहजहांपुर। विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाध्यापकों की बैठक बृहस्पतिवार को जीआईसी में हुई। इसमें मुख्यमंत्री की ओर से घोषित दो बच्चियों में एक की फीस माफ किए जाने की योजना को धरातल पर लागू किए जाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को दो बच्चियों में एक की फीस माफ किए जाने की योजना को अपने विद्यालय में लागू करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित आय सीमा से नीचे जीवनयापन करने वाले किसी परिवार की एक से अधिक बच्चियों में एक की ट्यूशन फीस संस्था को प्रोत्साहित करते हुए माफ कराई जाएगी। ऐसा संभव न होने पर फीस की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा कराई जाएगी। यह व्यवस्था सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राओं के लिए लागू होगी। सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो बच्चियों में एक की फीस माफ किए जाने की घोषणा की है, जिसको धरातल पर लागू किया जाना है। इसके साथ ही स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को चलाने के निर्देश भी सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दिए। इसके लिए स्वीप मतदाता जागरूकता हेल्प डेक्स बोर्ड बनाएं जाएंगे। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं को वोट बनवाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम एफआर गिरिजेश कुमार, डीआईओएस शौकीन सिंह यादव, बीएसए सुरेंद्र सिंह, जीआईसी कांट प्रधानाचार्य दीपक कुमार दीक्षित, जीआईसी प्रधानाचार्या अनिल कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य चांदापुर धनवीर सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य कलान दरवेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामबाबूपाल, अंकुर श्रीवास्तव, नक्षत्र वाजपेयी, डॉ. ब्रजेश कुमार, राजन प्रजापति, प्रेमशंकर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed