{"_id":"64612c85792c27551b088324","slug":"fed-up-with-bjp-corporators-husband-the-girl-set-herself-on-fire-shahjahanpur-news-c-4-1-154765-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाजपा पार्षद के पति से तंग आकर युवती ने खुद को आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाजपा पार्षद के पति से तंग आकर युवती ने खुद को आग लगाई
विज्ञापन
आरसी मिशन में युवती के घर के पास तैनात पुलिस। संवाद
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती में रहने वाले सुंदरलाल की बेटी सरोज (30) ने रविवार सुबह अपने घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। सरोज ने भाजपा से पार्षद पद का चुनाव जीतीं प्रतीक्षा गुप्ता के पति पवन से खुद को परेशान होना बताया। काफी झुलसी हालत में युवती को राजकीय मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है।
सुंदरलाल और पवन गुप्ता के घर आमने-सामने हैं। सुंदरलाल के घर के सामने पहले कुआं था। उसे पाट दिया गया था लेकिन वहां पूजा-पाठ जारी है। आरोप है कि पवन गुप्ता इस जमीन पर मंदिर बनाना चाहते हैं, जबकि सुंदरलाल अपने अभिलेखों में जमीन दर्ज होने के कारण मना कर रहे थे। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में न्यायालय में विवाद चल रहा है।
नगर निगम चुनाव में पवन की पत्नी प्रतीक्षा गुप्ता ने वार्ड 21 से जीत दर्ज की है। रविवार सुबह पूजा करने को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ गया। सूचना पर आरसी मिशन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सरोज के भाई बलराम व पिता सुंदरलाल को थाने ले आई। दोनों को कुछ देर रोकने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
इस बीच सुंदरलाल की बेटी सरोज ने घर के बाहर चबूतरे पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जलती हुई हालत में वह घर के अंदर भागी। परिजनों ने चादर आदि डालकर आग बुझाई और अस्पताल ले गए। सरोज की मां उर्मिला देवी ने बताया कि उनके पास जमीन का बैनामा है। फिर भी पवन गुप्ता जबरन उनकी जमीन पर मंदिर बनवाना चाहते हैं।
विवाद को हल्के में लेती रही पुलिस
- पवन गुप्ता की पत्नी प्रतीक्षा गुप्ता की जीत के बाद उनके घर के सामने खूब हो-हल्ला हुआ था। सरोज की मां उर्मिला ने बताया कि विवाद चलने के बावजूद उनके घर के सामने पटाखे जलाए गए। पवन गुप्ता पक्ष के अभद्रता करने पर पुलिस भी मौके पर आईं। पुलिस ने समझा दिया, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस के हल्के में लेने के चलते रविवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद सरोज ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की।
पूरे परिवार समेत आत्महत्या कर लूंगा
- मेडिकल कॉलेज के फीमेल बर्न वार्ड के बाहर सरोज का भाई सुरजीत बिलख पड़ा। उन्होंने कहा कि पवन गुप्ता ऊंची पहुंच वाले होने के चलते उनके परिजनों को वर्षों से परेशान करते आ रहे हैं। विवाद से बचने के लिए अगस्त 2022 में उनके पिता सुंदरलाल ने अदालत में वाद दायर किया। इसके बाद भी लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय न मिला तो पूरे परिवार समेत आत्महत्या कर लेंगे।
युवती के आग लगाने का वीडियो वायरल
- युवती के अपने ऊपर पेट्रोल डालने और आग लगाने का मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो लोग मोबाइल से उसका वीडियो बनाते भी दिख रहे हैं। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पेट्रोल की बोतल और मौके पर मिली अन्य सामग्री को सील कर दिया है। पुलिस के अनुसार पेट्रोल भी युवती के भाई की बाइक से निकाला गया है।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात
- युवती के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कर लिए गए हैं। सीओ सिटी ने मौका-मुआयना भी किया। सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है।
वर्जन
- चुनावी रंजिश के चलते हमें फंसाने की कोशिश की जा रही है। रविवार को विवाद होने के बाद हमें और दूसरे पक्ष को थाने पर बुलाया गया था। इस बीच युवती ने आग लगा ली। आरोप निराधार हैं। - पवन गुप्ता, पार्षद पति
- जिस समय घटना हुई। उस समय दोनों पक्ष थाने में थे। वीडियो में सभी बातें स्पष्ट नजर आ रही हैं। इसमें युवती खुद आग लगा रही और उसके भाई वीडियो बना रहे हैं। - एस.आनंद, एसपी