फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fearing legal action, he left his wife and daughter behind in the US; a police report has been filed.

Shahjahanpur News: कार्रवाई के डर से अमेरिका में पत्नी व बेटी को छोड़कर चला आया, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 16 Dec 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fearing legal action, he left his wife and daughter behind in the US; a police report has been filed.
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में रह रही हरदोई की रहने वाली एक महिला ने दिल्ली निवासी पति मोहित मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने पति पर उसे व उसकी बेटी को अमेरिका में छोड़कर चले आने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया है कि पिछले साल तीन फरवरी को उसकी शादी शाहबाद के एक मैरिज लॉन में हुई थी। दहेज में डायमंड-गोल्ड की ज्वेलरी दी गई। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पहली विदा में ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देते हुए फार्च्यूनर कार की मांग करने लगे।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पति ने पीएचडी की थी। सात नवंबर 2022 को पति का अमेरिका में रिसर्च एसोसिएट के लिए चयन हुआ था। शादी के बाद पति उसे अमेरिका ले गए। वहां जाकर पता चला कि पति के साथ में काम करने वाली पाकिस्तानी मूल की एक महिला से संबंध हैं। उस महिला से बात की तो पता चला मोहित उसे अपने को अविवाहिता बताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने अपने सामने वाले फ्लैट में उस महिला को किराये पर रख दिया था। आरोप है कि पति उसे नशीला पदार्थ देकर रात में बेहोश कर देता और उस महिला के पास चला जाता था। फरवरी में मारपीट कर उसका फोन तोड़ दिया। तब एक रेस्टोरेंट के अटेंडेंट के फोन से मदद मांगी थी। तब पति को वहां 24 घंटे कस्टडी में रखा गया।

दो माह की बेटी की जिम्मेदारियां निभाने की लिखित शर्तों पर पति को कोर्ट ने रिलीज किया। महिला ने बताया कि कार्रवाई व सजा के डर से पति बिना बताए उसे व उसकी बेटी को छोड़कर अमेरिका से चला आया। इसके बाद परिजनों ने भारत का टिकट कराया। आठ दिसंबर को वह वापस आई। महिला थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed