{"_id":"67bcb6045c724b395f03594b","slug":"fear-of-accident-due-to-rising-plume-of-smoke-on-lipulekh-bhind-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-138379-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लिपुलेख-भिंड हाईवे पर धुएं के उठते गुबार से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लिपुलेख-भिंड हाईवे पर धुएं के उठते गुबार से हादसे की आशंका
Mon, 24 Feb 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
निगोही के लिपुलेख भिंड मार्ग पर सड़क किनारे जल रहे कूड़े से निकल रहे धुएं के बीच से निकलता बाइक
- फोटो : udhampur
शाहजहांपुर। नगर पंचायत ने लिपुलेख-भिंड हाईवे के किनारों को डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। यहां पर कूड़ा जलाए जाने से वातावरण प्रदूषित होने के साथ हाईवे पर हादसे की आशंका बढ़ गई है।
निगोही में नगर पंचायत का गठन 31 दिसंबर, 2019 में हुआ था। छह वर्ष बीतने के बाद भी कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। इस कारण नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी ट्राॅलियों में भरकर कूड़ा हाईवे के किनारे डाल रहे हैं। ऐसे में सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेर पर खाने की तलाश में मंडराने वाले जानवरों से हादसा होने की आशंका है। अब सफाईकर्मियों ने हाईवे के किनारे लगे कूड़े के ढेर जलाने शुरू कर दिए।
खास यह है कि कूड़ा निस्तारण केंद्र पुवायां मार्ग पर रेलवे क्राॅसिंग से आगे पश्चिम दिशा में एक किमी अंदर लंबे समय से निर्माणाधीन है। कभी बजट की कमी तो कभी ठेकेदार की लापरवाही से केंद्र के निर्माण में बार-बार रुकावट पड़ रही है।
विज्ञापन
हालांकि, नगर पंचायत के प्रभारी अधिशासी अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र लगभग बनकर है। लगभग 20 दिन के अंदर निर्माण कार्य पूरा होते ही नगर का कूड़ा वहां भेजा जाने लगेगा।