फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father shot and killed drunk son in Shahjahanpur

शराबी बेटे की हत्या: पिता ने सीने में मारी गोली, नशे के लिए बेच दिए थे घर के खिड़की-दरवाजे; पढ़ें पूरी वारदात

Tue, 15 Jul 2025 04:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 04:06 PM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर में नशा करने के लिए युवक ने अपने घर के दरवाजे और खिड़कियां तक बेच डाली। सोमवार को रुपयों के लिए वह पिता और मां पर हमलावर हो गया था। इसी दौरान गुस्से में बंदूक से उसके सीने में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Father shot and killed drunk son in Shahjahanpur
पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर के मोहल्ला निजामगंज में चीनी मिल से सेवानिवृत्त सहायक लेखाकार ओमकार गंगवार ने अपने बेटे हर्षवर्धन गंगवार उर्फ चिंटू (32 वर्ष) के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। नशे की लत के कारण वह अक्सर पिता से पैसे मांगता था और घर वालों को परेशान करता था। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


ओमकार गंगवार अपने तीसरे नंबर के बेटे हर्षवर्धन की गलत संगत से तंग आ चुके थे। नशे का आदी होने के कारण वह आए दिन रुपये देने के लिए झगड़ा करता था। शराब की लत पूरी करने के लिए उसने मकान के खिड़की-दरवाजे समेत अन्य सामान बेच दिया था। सोमवार को पिता व मां पर हमलावर हुआ तो ओमकार बंदूक निकाल लाए। फिर जो कुछ हुआ, उसमें हर्षवर्धन की जान चली गई।
विज्ञापन


चीनी मिल में सहायक लेखाकार पद पर रहे ओमकार मूलत: तिलहर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव रज्जाकपुर के रहने वाले हैं। नौकरी लगने के बाद उन्होंने निजामगंज में मकान बनवा लिया था। वह यहां पत्नी कलावती व चार बेटों के साथ रहने लगे थे। बड़ा बेटा नीरज कहीं बाहर नौकरी करता है। दूसरा बेटा नीरज पीआरडी जवान है और सबसे छोटा आलोक चीनी मिल में ही कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 18 युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने के आरोपी नावेद का खुलेगा काला चिट्ठा, जांच के लिए तीन टीमें गठित

नशा करने के लिए परिजनों से मांगता था रुपये 
तीसरे नंबर का हर्षवर्धन गलत संगत में पड़ा तो उससे छुड़ाना मुश्किल हो गया। शराब पीने के साथ ही अन्य तरह के नशे भी करने लगा। लत को पूरी करने के लिए उसने परिवार वालों से रुपये मांगना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, रोजाना खर्चा देने से परिजन ने इंकार किया तो हर्षवर्धन ने मकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। 

उसने मकान के दरवाजे और खिड़की तक तोड़कर बेच दिए। सोमवार सुबह से रुपयों के लिए हर्षवर्धन हंगामा कर रहा था। शाम को बात काफी ज्यादा बढ़ गई। बताते हैं कि वह बेल्चे से मकान को तोड़ने लगा। 

ओमकार व कलावती ने मना किया तो बेल्चे के साथ वहां पड़ी हथौड़ी लेकर हमलावर हो गया। माता-पिता को दौड़ा लिया। परेशान होकर ओमकार लाइसेंसी बंदूक निकाल लाए। बंदूक को देखकर हर्षवर्धन भी भिड़ गया। इस बीच चली गोली सीने में लगने से हर्षवर्धन की मौत हो गई। बताते हैं कि इससे पहले भी दो बार हर्षवर्धन अपने पिता के सिर पर हमला कर चुका था, जिससे उन्हें काफी चोट आई थी। 
 

परिजन के नहीं थम रहे आंसू 
हर्षवर्धन की मौत से कलावती के आंसू नहीं थम रहे हैं। उनके ऊपर दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा है। बेटे के जान से जाने के साथ ही पति भी जेल जाएंगे। वारदात की सूचना पर बेटी शिल्पी भी आ गई। उसने परिजन को किसी तरह संभालने का प्रयास किया।

एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण ने बताया कि हर्षवर्धन आए दिन परिजनों से झगड़ा करता था। उसने हथौड़ी से परिजनों पर हमला करने की कोशिश की। झीनाझपटी में चली गोली लगने से उसकी मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed