फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father's killer minor cried bitterly

फूट-फूटकर रोया पिता का हत्यारोपी नाबालिग

Tue, 12 Apr 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Father's killer minor cried bitterly
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव सरायकाइयां में वृद्ध शिवओम अवस्थी (70) की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए नाबालिग बेटे को पुलिस ने किशोर न्यायालय बरेली में पेश किया। जहां से उसे सुधारगृह भेज दिया गया। सुधारगृह जाते समय वह फूट-फूट कर रोया और पिता की मौत पर अफसोस जाहिर किया। उधर, किरायेदार राहुल मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गाजियाबाद और लखीमपुर भेजी गईं हैं।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को मोहल्ला सराय काइयां निवासी शिवओम अवस्थी की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद भाई हरिओम अवस्थी निवासी गांव रमबोझा थाना देवरिया कला जनपद पीलीभीत की ओर से मृतक के नाबालिग बेटे, किरायेदार राहुल मिश्रा तथा उसकी पत्नी मीनू निवासी गांव गोविंद नगर थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने बेटे और किरायेदार की पत्नी मीनू को गिरफ्तार कर लिया था। नाबालिग होने के चलते हत्यारोपी बेटे को किशोर न्यायालय बरेली में पेश किया गया। वहां से उसे सुधारगृह भेज दिया गया। सुधारगृह जाते समय बेटा फूट-फूट कर रोया। बोला कि किरायेदार राहुल ने उसे मोहमाया छोड़ दो और अपने बारे में सोचो कहकर बहकाता था। इसी के चलते उससे यह अपराध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी सरवणन टी. ने बताया कि आरोपी राहुल मिश्रा की तलाश में उसके मूल निवास पसगवां में पुलिस टीम भेजी गई है। राहुल इससे पहले गाजियाबाद में एक फैक्टरी में काम करता था। वहां भी पुलिस टीम को भेजा गया है। शीघ्र उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed