{"_id":"6ad2860085bf9e4f8708144c","slug":"father-of-the-main-accused-in-the-murder-of-two-sadhus-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-187684-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो साधुओं की हत्या में मुख्य आरोपी का पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो साधुओं की हत्या में मुख्य आरोपी का पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
खुदागंज पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विष्णु। स्रोत: पुलिस
खुदागंज (शाहजहांपुर)। साधु गोपाल दास और साधु बिहारी दास की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित के पिता विष्णु को भुंडी पुल के पास से गिरफ्तार किया है। विष्णु पर वर्ष 1993 से अब तक खुदागंज थाने में गैंगस्टर और गुंडा एक्ट समेत 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एक अक्तूबर को सूथा गांव निवासी शिवकुमार ने तहरीर देकर भतीजे सुमित पर दोनों साधुओं की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना में विष्णु पर आरोपी बेटे को पुलिस कार्रवाई से बचाने और उसे संरक्षण देने के साक्ष्य मिलने का दावा किया गया।
इसके बाद मुकदमे में साक्ष्य छिपाने और अपराधी को आश्रय देने की धाराएं बढ़ाई गईं और विष्णु की तलाश शुरू हुई। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार विष्णु को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
--
नम आंखों से दोनों साधुओं को दी गई भू-समाधि
खुदागंज। सूथा गांव में बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास का सोलहवां संस्कार विधि-विधान से संपन्न हुआ। पंचदशनाम जूना अखाड़ा कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के महंत राम लखन गिरि के नेतृत्व में पहुंचे साधु-संतों ने मंत्रोच्चार के बीच दोनों संतों को भू-समाधि दी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
दोनों संतों को अंतिम विदाई देते समय ग्रामीणों और साधु समाज की आंखें नम रहीं। महंत राम लखन गिरि ने कहा कि मामले उन्होंने एसपी सौरभ दीक्षित से निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है। इस मौके पर महंत धर्मदास, सूरज गिरी, मोहन गिरी, लाल गिरि, प्रमोद नाथ आदि मौजूद रहे। संवाद