{"_id":"68dd7ca24127c576fb0abd01","slug":"father-dies-in-accident-report-filed-against-bike-rider-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-154040-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसे में पिता की मौत, बाइक चालक पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसे में पिता की मौत, बाइक चालक पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खुटार। हादसे में स्कूटी सवार पिता की मौत होने के मामले में पुत्र ने बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सिमरई निवासी प्रशांत कुमार शुक्ला ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर को वह अपने पिता रामप्रकाश शुक्ला के साथ स्कूटी से खुटार से सिमरई जा रहे थे। रजमना लिंक रोड के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी।
हादसे में उनके पिता गंभीर घायल हो गए थे। बरेली में इलाज के बाद लखनऊ ले जाते समय पिता की मौत हो गई थी। बाद में उनको जानकारी हुई कि बाइक पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव करनिया निवासी सोमपाल चला रहे थे। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद