फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father and son riding e-rickshaw die after being hit by a mini truck

Shahjahanpur News: मिनी ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र की मौत

Mon, 02 Mar 2026 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Father and son riding e-rickshaw die after being hit by a mini truck
रविराज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद-जलालाबाद हाईवे पर मनिहार गांव के सामने सोमवार दोपहर मिनी ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार देहना गांव निवासी रविराज (32) और उनके बेटे पीयूष (12) की मौत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक व उनके पिता घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, समापुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक सर्वजीत अपने पिता मुन्नालाल (75) को दवाई दिलवाने के लिए जलालाबाद आ रहे थे। वहीं, रविराज अपने पुत्र पीयूष को होली की खरीदारी कराने के लिए जलालाबाद बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। मनिहार गांव के पास ई-रिक्शा रुकवाकर रविराज पुत्र के साथ बैठे ही थे कि तभी सीएनजी सिलिंडर ढोने वाले डीसीएम मिनी ट्रक से पीछे से टक्कर लग गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने जलालाबाद सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने रविराज और पीयूष को मृत घोषित कर दिया। चालक सर्वजीत व पिता मुन्नालाल की हालत गंभीर देखकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे के दौरान हाईवे पर थोड़ी देर के लिए जाम जैसी स्थिति बनी रही। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोड से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
होली पर उजड़ा माथे का सिंदूर और छिना जिगर का टुकड़ा
शाहजहांपुर। हादसे में रविराज व उनके बेटे पीयूष की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। रोशनी अपने सुहाग और जिगर के टुकड़े के शव को देख बिलख पड़ीं। रोते हुए कई बार बेहोश हुईं।
पीयूष बाजार से जूते खरीदने के लिए पिता के साथ जा रहा था। लेकिन डीसीएम ने पिता और उसकी जिंदगी छीन ली। होली से दो दिन पूर्व हुए इस हादसे ने हर किसी की आंख नम कर दी। महिलाओं ने रोशनी को संभाला। रविराज की पत्नी रोशनी की दहाड़े सुनकर वहां माैजूद हर किसी की आंख नम हो गई। रविराज दो भाइयों में छोटे थे।

वहीं, दूसरी ओर हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक व उनके पिता की भी हालत नाजुक बनी हुई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दोनों का उपचार चल रहा है। संवाद

रविराज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रविराज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed